राज्यविश्वशिक्षा

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा होली स्नेह मिलन और नवनियुक्त शिक्षक सम्मान कार्यक्रम हुआ संम्पन्न

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा होली स्नेह मिलन और नवनियुक्त शिक्षक सम्मान कार्यक्रम प्रांत धर्म जागरण संयोजक रामचंद्र रावल के मुख्य आतिथ्य, उपशाखा अध्यक्ष वीपी सिंह मंडार की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य हरीश गोमतिवाल, भगवत सिंह और शिक्षक नेता रावतराम कोली के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक मुकेश राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक में 70 नवनियुक्त शिक्षको का संगठन द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामचंद्र रावल ने बताया कि अध्यापक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है हमे ऐसे व्यतित्व का निर्माण करना चाइए जो राष्ट्र हित में सर्वस्व न्योछावर करने हेतु तैयार रहे। उपशाखा अध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि किसी भी संगठन हेतु कार्यकर्ता ,कार्यालय और कोष महत्वपूर्ण आयाम है और राष्ट्रीय इन आयामों पर खरा उतरने वाला एकमात्र शिक्षक संगठन है संगठन केवल अधिकारों की बात नहीं करता है अपितु कर्तव्यों का बोध भी करवाता है। विशिष्ठ अतिथि हरीश गोमतीवाल ने बालको के चरित्र निर्माण पर विचार व्यक्त किए। भगवत सिंह सोलंकी ने शिक्षको को कार्य के प्रति वफादार रहने का आव्हान दिया। रावताराम ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की। लघु भारती के दिनेश जी बिंदल ने शिक्षकों को छात्रों को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यक्रम पर्यवेक्षक पन्नालाल राव, मुकेश पुरोहित उपशाखा मंत्री रामनिवास मोठसरा, नरिंगा राम चौधरी, मनोज गुर्जर, सुरेंद्र वर्मा, उम्मेद सिंह, जय सिंह, कानाराम चौधरी, महेंद्र सिंह, राजुनाथ, ओमप्रकाश टोकरा, देवी सिंह, भरत घांची ,नेमीचंद, सुरेंद्र गिरी प्रकाश पुरोहित, घनश्याम आदि शिक्षक मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button