राजनीति

भाजपा ने एक किसान कार्यकर्ता को लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाकर कार्यकर्ताओ को गौरवान्वित किया है : प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी


सिरोही विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता स्नेह मिलन सम्मेलन जावाल में आयोजित हुआ।


सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा सिरोही विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता स्नेह मिलन सम्मेलन प्रजापत धर्मशाला जावाल में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम को जालौर सिरोही लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सामान्य परिवार के एक किसान कार्यकर्ता को जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना कर कार्यकर्ताओ को गौरान्वित किया है इसका सम्मान सभी कार्यकर्ताओ को करना है। जालोर लोकसभा से भारी मतों से जीत दिलाकर प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करना है। लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा पर तंज कसते हुए कहा कि तीन टेक्स की बात करते हो, टेक्स तो आपने लगये थे तभी तो जनता ने आपको घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले में सबसे बड़ी समस्या पानी की है उसे दूर करने के लिए प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता ही रहूंगा। जीत के बाद भी आप सभी कार्यकर्ताओं के बीच में रहकर काम करूंगा।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से लुम्बाराम चौधरी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया। ये चुनाव लुम्बाराम नही हम सब लड़ रहे है इश्लिए हमारा कर्तव्य है इस बार सिरोही विधानसभा क्षेत्र से एक लाख की लीड देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जालौर सिरोही लोकसभा सीट से जीत के बाद हम राम लखन की जोड़ी बनकर क्षेत्र का विकास करेंगे।

लोकसभा संयोजक नारायण सिंह देवल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक सफल और विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से लुम्बाराम चौधरी को सर्वाधिक वोटों से जीताकर संसद में भेजना है। तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। उन्होंने कहा कि सिरोही के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी रण में लग कर प्रधानमंत्री मोदी के अबकी बार 400 पार का सपना साकार करने में योगदान देना है। सभी कार्यकर्ताओ को घर घर संपर्क कर लुम्बाराम चौधरी को ऐतिहासिक जीत दिलानी में अपनी अहम भूमिका निभानी है।
सरकारी बी एल ओ से नाम जुड़वाने का कार्य करना है जिससे कोई भी कोई भी वोट देने से वंचित ना रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है अब सभी कार्यकर्ताओं को धरातल पर कार्य करना है। अब दिन कम बचे है इश्लिए सभी चुनाव में लग जाए। उन्होंने कहा कि जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से लुम्बाराम चौधरी 3 अप्रेल को जालोर में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिसमे सिरोही जिले से कम से कम 15 हजार की संख्या लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र से 36 हजार वोटों से ओटाराम देवासी जीते है लोकसभा चुनाव में जीत का मार्जिन 72 हजार से लीड दिलाएंगे। सभी कार्यकर्ताओ को सरल ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा।
भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता ने रोहित खत्री में बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी अतिथियों का साफ़ा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने कुशलक्षेम से पूछा।
मंहत राजूगिरि, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जालोर पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, प्रधान हँसमुख कुमार, दिलीपसिंह मांडणी, नारायण देवासी, गोविंद पुरोहित, अमराराम प्रजापत ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित ने किया। जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी छगन घांची ने सफल कार्यक्रम का सभी का आभार व्यक्त किया।। जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया की कार्यकर्ता स्नेह मिलन सम्मेलन में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, पन्ना प्रभुख, मोर्चा जिला अध्यक्ष, पूर्व मोर्चा जिला अध्यक्ष, भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button