हर कार्यकर्ता को लुंबाराम बन कर चुनाव लड़ना है : भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी

भाजपा जिला कार्यकर्ता सिरोही होली स्नेह मिलन समारोह पनिहारी गार्डन में सम्पन्न, पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की कमी खली, जिले के दिग्गज भाजपाई नदारद, भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओ में दबी जुबान में रोष, भाजपा प्रत्यशी लुम्बाराम के पक्ष में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह,
सिरोही(हरिष दवे) ।

यह ध्रुव सत्य की पीएम मोदी की गारंटी योजनाओ लोकसभा चुनावो में उनकी रैलियों का जादू देश के अवाम पर छाया हुआ है व सिरोही जिले के कद्दावर किसान नेता व लोकप्रिय जमीन से जुड़े साधारण कार्यकर्ता को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने टिकट दिया जिससे जिले की जनता भाजपा के समर्थकों व मोदी परिवार के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है जिसका नजारा आज पनिहारी गार्डन में जिला भाजपा जिला के होली स्नेह मिलन कार्यकर्ता मिलन समारोह में झलका जब भाजपा प्रत्यशी लुम्बाराम चौधरी के आगमन व उनके मर्म स्पर्शी संबोधन को कार्यकर्ताओ ने सुना व गर्म जोशी से स्वागत करते हुए उनके समर्थन में नारे लगाए।। लेकिन आकंठ,भितरघात,व वर्चस्व की लड़ाई में दो दशक से डूबे भाजपा जिला संगठन में नई जिला कार्यकारिणी,मण्डल अध्य्क्ष व प्रकोष्ठों की नियुक्ति में जिलाध्यक्ष ने भले अपने विवेकाधिकार का इस्तेमाल किया हो पर जिले भर में निस्ठावान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा व दरकिनार करने की नीति व लचर नगर मण्डल संनगठन, सत्ता व संगठन में ताल मेल के अभाव भाजपा के केंद्रीय व राज्य संगठन के संगठनात्मक निर्देशो की पालना कागजों में है। पार्टी के कार्यक्रमो में 20 /25 मोबाइल पदाधिकारी वीडियो शूट कर बढ़िया कार्य करते हो पर भाजपा के मीडिया,सोसल मीडिया,मंडलों के मीडिया की बूथ लेवल तक कोई कनेक्टिवि नही है भले पार्टी के मीडिया सेंटर व कॉल सेंटर खुल गए हो। जिले भर के कार्यकर्ताओं में प्रत्यशी को लेकर उत्साह है पर संगठन की फुट कार्यकर्ताओ के मनोबल पे असर डालती है जिस बाबत अनेक कार्यकर्ताओ ने नाम न बताने की शर्त पे कहा।जिनका मानना है की हमे पीएम मोदी को जिताना है व हर कार्यकर्ता भाजपा प्रत्यशी है व सिरोही जिले की जनता के आशीर्वाद से लुम्बाराम जी विजयश्री का इतिहास रचेंगे। सिरोही होली स्नेह मिलन समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी स्वास्थ्य कारणों से नही आ सके।पर भाजपा की पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया व पुराने व नए कार्यकर्ता व सिरोही नगर के कार्यकर्ताओं की कमी झलकी जिसमे आबूरोड,पिंडवाड़ा,रेवदर के कार्यकर्ता ज्यादा दिखे।जब भाजपा जिलाध्यक्ष ने सगठनात्मक नीरस संदेश देना चालू किया तब कार्यकर्ता आपस मे भी बतियाने लगे। जालौर सिरोही लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने आयोजित समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मुझ जैसे बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सांसद का टिकट देकर कार्यकर्ता का सम्मान किया है अब हमारी जिम्मेदारी है कि जालोर सिरोही लोकसभा सीट को भारी मतों विजय बनाना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को लुम्बाराम बन चुनाव लड़ना है प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को अगले एक महीने तक कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार की संकल्प से सिद्धि के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तन्मयता से जुटना है।
लोकसभा संयोजक नारायण सिंह देवल ने गर्मजोशी से कार्यकर्ताओ में जोश का संचार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में राष्ट्रहित और जनहित में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है, उसके लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को संधान करने के लिए हम सबको मिलकर कमल के फूल को प्रत्याशी मानते हुए काम करना होगा। हर कार्यकर्ताओं को गांव गांव तक पहुंचना है और मोदी जी के द्वारा करवाए गए कार्यों को लोगों तक बताना है
जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी 3 अप्रैल को जालोर में नामांकन भरेंगे। नामांकन सभा में आधिकारिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने की बात कही।
लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्लोउल्लास के साथ पुष्प होली खेली और सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक जगसीराम कोली, महंत तीर्थगिरी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, भाजपा वरिष्ठ नेत्री तारा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्रसिंह चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, भंवर सिंह चौहान ने विचार रखते हुए कहा कि हर पदाधिकारी कार्यकर्ता को चुनाव में लगना है और हर बूथ तक को पहुंचना है।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित ने किया। होली स्नेह मिलन कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के जनप्रतिनिधि, विस्तारक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


संपादक भावेश आर्य