करंट से वानर घायल कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर पीपल फॉर एनिमल सिरोही भेजा

0ddc0618-b1c9-4cdd-9448-d90a9f9fd719-1.jpg

पोसालिया(जगदीश कुमार) ।

उपखंड क्षेत्र के पालड़ी एम स्थित मेघवाल वास में एक वानर करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी जानकारी ओम श्री गजानंद सेवा समिति अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा को मिली तत्काल प्रभाव से कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत से बाद रेस्क्यू किया इस दरमियान कहीं कार्यकर्ता चोटिल हुए बंदर गंभीर घायल होने के कारण पकड़ने में 10 घंटे बीत गए उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अलग-अलग युवाओं को अलग-अलग स्थान पर खड़ा कर जाली के माध्यम से पकड़ा गया बाद निजी वाहन से पीपल फॉर एनिमल सिरोही रैपर किया गया जहां उपचार शुरू हुआ इस दौरान गो भक्त राहुल हरिजन,मोहित हरिजन,हितेश मीणा,गणेश मीणा,स्नेक कैचर बलवंत मीणा, महिपाल रावल पीएफए, रतन लाल मेघवाल,अशोक कुमार हरिजन,दिनेश सैन,दिनेश कुमार मीणा, हंसाराम ,वार्ड पंच मगन मेघवाल,नारायण देवासी जोता राम आदि ने सेवा दी

संपादक भावेश आर्य

You may have missed