नागाणी में नाग देवता का वार्षिकोत्सव महोत्सव मनाया रात को हुई भंजन संध्या, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।
समीपवर्ती नागाणी गांव में नाग देवता मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। वहीं सोमवार रात को गांव की महिलाओं ने भजन संध्या का आयोजन साधु संतों के सानिध्य में किया गया। सुबह 9 बजे वरघोड़ा निकाला गया और साधु संतों को रथ में बिठाकर फुल बरसाएं और मंगल गीत गाकर स्वागत किया गया और पुरे गांव में डीजे बाजे के साथ महिला और पुरुष नाचते गाते हुए दिखे। गांव के मुख्या अमर सिंह देवड़ा ने निश्चित समय पर नागदेवता मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया और आस पास गांवों के हजारों लोगों ने नागदेवता के दर्शन किए। इसी बीच आयोजित कार्यक्रम को लेकर गांव में हाट बाजार लगे जिसमे लोगों ने जमकर खरीदारी की और गांव के युवाओं ने कानून व्यवस्था बनाए रखीं। इस दौरान जागेश्वर मठ के महंत जगदीश गिरी महाराज, तिलोक गिरी महाराज बिलेशवर महादेव, अमर सिंह देवड़ा, संबल सिंह देवड़ा, देवेन्द्र सिंह देवड़ा, गणपत सिंह देवड़ा, नगाराम देवासी, मोटाराम चौधरी, भलाराम, ओटाराम घांची, मोहनलाल छीपा, मानाराम मेघवाल, मोटाराम देवासी, मनिष सोनी, भरत प्रजापत, वागाराम सैन, भैरु सिंह चौहान, जीवाराम सुथार सहित हजारों भक्तगण मौजूद रहे।
संपादक भावेश आर्य