राज्य

अनादरा मंडल की बेठक में भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी को जिताने का लिया संकल्प,

सिरोही(हरीश दवे)।

लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा अनादरा मंडल की बैठक नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह पीथापुरा की अध्यक्षता में गायत्री मंदिर सिरोडी में आयोजित की गई।
बैठक में भी विधानसभा विस्तारक महेंद्र मेघवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, डाया लाल दवे, मदन सिंह थल,जयदीप सिंह देवड़ा,जेता राम चौधरी, युवा मोर्चा जिला मंत्री लक्ष्मण कोली,केशा राम कोली, दिनेश प्रजापत,माना राम मेघवाल,झाला राम पुरोहित,चोपा राम चौधरी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में जालोर सिरोही से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी लुम्बा राम जी चौधरी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button