भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

भारतीय जनता पार्टी रेवदर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 66 पर मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में और पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण लाल पुरोहित, जिला महामंत्री जय सिंह राव और योगेंद्र गोयल के सानिध्य में व मन की बात जिला संयोजक मगन कोली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने मन की बात सुनी। मन की बात के 110 वे कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियों, ड्रोन टेक्नोलोजी और वन्य जीव संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जैविक खेती करने वाली नमो ड्रोन दीदी सुनीता देवी और कल्याणी पाटिल से बात की। प्रधानमंत्री ने ‘मेरा पहला वोट – देश के लिए’ अभियान के चुनाव आयोग की सराहना की ओर फस्ट टाइम वोट्स से आगामी लोक सभा सुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, उप प्रधान उर्मिला देवी वैष्णव, अनादरा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, सोशल मीडिया जिला संयोजक पूरण राव, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हरिश लोहार, जिला कोषाध्यक्ष चुनीलाल घांची, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक नटवर लाल दर्जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आत्मा राम वैष्णव, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अनिल वैष्णव, उपाध्यक्ष प्रवीण ओड, दसरथ सोनी, ओम प्रकाश वैष्णव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संपादक भावेश आर्य