राज्य
राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर संपन्न

सुमेरपुर(विक्रम सिंह राव )।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का समापन प्रधानाचार्य गजेंद्रसिंह राणावत की अध्यक्षता में हुआ। स्वयं सेवकों ने शिविर के दौरान किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल भावना अनुसार जीवन में हमेशा सेवा कार्य के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। व्याख्याता रामचंद्र रावल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों से स्वयं सेवकों को रूबरू करवाया। प्रभारी चंद्रशेखर गर्ग ने शिविर के सातों दिवस में हुए कार्यों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वयं सेवकों ने शिविर के अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर पर विद्यालय परिवार के सदस्य अहमद खान, बजरंगसिंह चौहान, भगवानस्वरूप बारोलिया, दिलिपसिंह देवड़ा, महेश पालीवाल सहित स्वंय सेवक मौजूद रहें।

संपादक भावेश आर्य



