ब्रेकिंग न्यूज़

उथमण टोल प्लाजा के पास पॉम ऑयल से भरे टैंकर से टकराया ट्रक

सड़क पर तेल बहने से ट्रैफिक बाधित, घायल ड्राइवर और हेल्पर को अस्पताल में कराया भर्ती

पोसालिया(जगदीश कुमार)।

समीपवर्ती पालड़ी एम में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोर लाइन स्थित पालड़ी एम थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से पाम तेल से भरा टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। ब्यावर-पिंडवाड़ा फोर लाइन स्थित पालड़ी एम थाना क्षेत्र के उथमण टोल प्लाजा के गलत साइड में घुसे ट्रक की टक्कर से पाम तेल से भरे टैंकर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और हेल्पर को शिवगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो
गया, जिसे बाद में NHAI की टीम ने सुचारू करवाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे शिवगंज से कांडला की तरफ पाम तेल भरकर जा रहे टैंकर के सामने अचानक गलत साइड से आ रहा ट्रक टकरा गया। इस हादसे में ट्रक और टैंकर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टैंकर फूटने से उसमें भरा पॉम ऑयल सड़क पर बहने लगा। टैंकर का केबिन क्षतिग्रस्त होने से ड्राइवर और हेल्पर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे NHAI की एंबुलेंस और गश्ती दल ने घायलों को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिए शिवगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पालड़ीएम थाने के हेड कॉन्स्टेबल किशनलाल दल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। NHAI के गश्तीदल ने घटनास्थल से ट्रक को क्रेन की मदद से धक्का देकर दूर हटवाया। सड़क किनारे की मिट्टी सड़क पर डालकर एक-एक कर वाहनों को घटनास्थल से आगे के लिए रवाना करवाया।

टैंकर का डीजल टैंक फटा

मौके पर पहुंची, पुलिस ने वाहन के मालिक को सूचना देकर घटना से अवगत करवाया और घटनास्थल पर किसी को भिजवाने के लिए कहा। बाद में NHAI ने सड़क पर मिट्टी डलवाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास जारी रखा। ट्रक की टक्कर से टैंकर का डीजल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा डीजल सड़क पर बहने लगा। गनीमत रही इस हादसे में उसमें आग नहीं लगी अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button