दीपेंद्र सिंह पीथापुरा के नेतृत्व में नव नियुक्त किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्षगणपत सिंह राठौड़ का किया भव्य स्वागत

सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ का सिरोड़ी पहुंचने पर कृष्णा हॉस्पिटल में भाजपा युवा नेता एवं युवा मोर्चा बाड़मेर जिला प्रभारी दीपेंद्र सिंह पीथापुरा के नेतृत्व में साफा,माला पहना,स्मृति चीन देखकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में अनादरण मंडल के कई भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार में किसानों की सभी समस्याओं से निजात दिलाने का विश्वास दिलाया स्वागत एवं सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता एवं युवा मोर्चा बाड़मेर जिला प्रभारी दीपेंद्र सिंह पीथापुरा,किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष जयदीप सिंह देवड़ा,सिरोड़ी बुथ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ा,बालोतरा युवा मोर्चा जिला प्रभारी योगेश दवे,नवीन सिंह राजपुरोहित,राजू भाई रावल, डिंपू सिंह,उत्तम सिंह,दिलीप छिपा,भरत प्रजापत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संपादक भावेश आर्य



