करंट लगने से बन्दर की मौत

14f98827-469e-451a-8366-b979af5b0190-1.jpg


पोसालिया( जगदीश कुमार)।

पोसालिया गाँव मे अनोप दास जी की झुपड़ी के पास बिजली के तारों से करंट लगने से एक बंदर की मृत्यु हो गई। गाँव में बिजली का तार लग जाने से एक बंदर का आधा शरीर जल गया और मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर श्री राम गौ सेवा समिति के सदस्यों एवं मोहल्ले के लोगों ने सनातन धर्म के अनुसार मृत बंदर का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान कई मोहल्ले वासी मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य