राजनीति

जितेन्द्र सोनी बने आईटी मंडल संयोजक

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक धनराज सोलंकी, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के निर्देशानुसार व रेवदर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की अनुशंषा से आईटी विभाग के जिला संयोजक अक्षय चौहान ने जिले के विभिन्न मंडलो के संयोजक व सहसंयोजक की घोषणा की गई जिसमे रेवदर भाजपा के युवा जितेन्द्र सोनी को संयोजक व अभिषेक जोशी को सहसंयोजक के दायित्व पर नियुक्त किया गया। संयोजक बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने सोनी को बधाई व शुभकामनाये दी। वही भाजपा ओबीसी जिलामंत्री हरीश लौहार ने बताया की आईटी विभाग द्वारा जितेन्द्र सोनी को संयोजक व अभिषेक को सहसंयोजक बनाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर भाजपा नेता प्रकाश मेघवाल, चुनीलाल घांची, दशरथ सोनी, अरविंद वैष्णव, भरत चौधरी सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओ ने बधाई व शुभकामनाये दी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button