राज्य
शहरी नरेगा कार्मिको ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिया ज्ञापन

सिरोही(हरीश दवे)।

इंदिरा ग़ांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत सिरोही जिले की छःनगरीय निकायों (सिरोही,पिंडवाड़ा, आबूरोड,आबूपर्वत, जावाल,शिवगंज)के महेंद्र अग्रवाल,ओम प्रकाश,शाहिल खान,पूजा,केतन अग्रवाल,भरमा राम सहित शहरी नरेगा संविदा कार्मिको ने अपनी पाँच मांगसूत्री के साथ आबूरोड दौरे पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन दिया।। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुयल हियरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत नियमानुसार वेतन निर्धारण,NPS प्रणाली,ट्रांसफर पालिसी लागू कर पूर्व विज्ञप्ति अनुसार वेतन निर्धारण किया जाए।
साथ ही उन्होंने श्रमिको के कार्य-दिवस व मजदूरी दर बढ़ाने और महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी होने से शहरी नरेगा को अन्य योजनाओ से जोड़ने का आग्रह किया।

संपादक भावेश आर्य



