
चलो गांव अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को एक दिन के प्रवास पर रहने की बनी कार्य योजना, चलो गाँव अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न ,
सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा प्रदेशव्यापी गाँव चलो अभियान की जिला कार्यशाला की शुरुवात प्रदेश मंत्री डॉक्टर महेंद्र कुमावत के सानिध्य में जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी व चलो गांव अभियान के जिला संजोयक नारायण देवासी ने दीप प्रज्वलित कर की।
प्रदेश मंत्री डॉ महेंद्र कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विगत 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संस्कृति उद्यान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित सहित विकास के सभी आयाम पर अतुल्य कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को हरगांव हर शहर तक पहुंचाने का दायित्व हर कार्य करता का है जिससे आमजन लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत का भविष्य तय करेंगे। इश्लिए राजस्थान की 25 सीटे भाजपा की झोली में डालकर इसबार 400 प्लस मोदी सरकार तीसरी बार बनानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 500 साल के इंतजार को 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर हर ऐतिहासिक बना दिया है हर भारतीय ने इस दिन दीपावली मनाई है।
जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं मोदी सरकार के द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यों को जैन-जन्म तक ले जाकर जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः तीसरी बार भाजपा सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि 2047 का विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हमें मोदी का हाथ मजबूत करना है हर कार्यकर्ता को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देनी है। गांव चलो अभियान के जिला संयोजक नारायण देवासी ने कहा कि गांव और शहर के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का प्रवास करना है जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ इकाई व पन्ना प्रमुख के साथ की बैठक लेनी है जिस मंडल में जिलाध्यक्ष, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि आते है उन्हें उस मंडल में प्रवास पर रहना है। उन्होंने कहा कि मंडल टोली में प्रवासी कार्यकर्ताओं का चयन करना है प्रवासी कार्यकर्ता ऐसा कार्य करता हो जो पार्टी एवं सरकार के उपलब्धियां को जनता के मध्य रखने में सक्षम हो।
जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि गांव चलो अभियान की शुरुआत 4 से 11 फरवरी चलेगा। अभियान पूर्ण होने के बाद भी प्रति 15 दिन में लोकसभा चुनाव की समाप्ति तक निर्धारित गांव में प्रवासी कार्यकर्ता का जाना अपेक्षित है।
सोशल मीडिया नमो एप्स संयोजक विनोद रावल ने नमो ऐप की जानकारी। इस कार्यशाला में गांव चलो अभियान के सबसे योजन हेमेंद्र सिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह देवड़ा तुलसीराम पुरोहित लोकेश खंडेलवाल रोहित रावल भूपेंद्र सामरिया महावीर जति लीलाराम प्रजापत प्रतापराम परमार नरपत सिंह कुंदनमल राठी रुपाराम लक्ष्मण कोली हीदाराम माली विस्तारक दिलीप दावे चंदन सिंह देवड़ा बाबू सिंह माकरोड़ा हेमलता पुरोहित वर्षा राजपुरोहित जयश्री रावल हरिकिशन रावल अजय भट्ट सुनील गुप्ता जितेंद्र खत्री महेंद्र माली हेमंत शर्मा शैतान सिंह परमार कपूर पटेल विपेस कुमार ईश्वर पुरोहित कालूराम सेन ओर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य