
शिक्षा जीवन का आधार है – एएसपी बृजेश सोनी
सिरोही(हरीश दवे)।

कालन्द्री ग्राम पंचायत के प्रयागराज उच्च माध्यमिक विद्यालय मे वार्षिकोत्सव त्रिवेणी समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। संस्था निदेशक विजय सिंह परमार नेअतिथियों का स्वागत और संस्था का प्रतिवेदन भाषण प्रस्तुत किया।
संस्था सह निदेशक मेहुलराज सिंह परमार ने बताया कि कार्यक्रम फुलेश्वर महादेव मठ तवरी महंत जीवनगिरी महाराज के सानिध्य सिरोही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सोनी आबकारी निरीक्षक जालोर ईश्वर सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य कालन्द्री सरपंच महिपाल सिंह की अध्यक्षता और बहुभाषी गायक दिशा माली कालंद्री थानाधिकारी त्रिकमा राम जिला परिषद सदस्य मधु मेघवाल के विशिष्ट आतिथ्य मे किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों और भामाशाओ का माल्यार्पण साफा शाल और स्मृति चिन्ह से बहुमान किया गया। बच्चों ने भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और शारीरिक व्यायामों की प्रस्तुति दी। महंत जीवनगिरि महाराज ने शिक्षा भारतीय संस्कृति सभ्यता संस्कार और धर्म से जुड़े रहने का आहवान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनी ने बताया कि विधार्थी के सफल होने मे कभी भी ग्रामीण परिवेश बाधक नहीं बनता है।साथ कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और ग्रामीण क्षेत्र मे बालिका शिक्षा पर और जोर देने की आवशयकता पर बल दिया।
दिशा माली ने विभिन्न भाषाओं मे गायन प्रस्तुत किए। समारोह में उषा कंवर सुरेश जुगनू छोगा राम नाथू राम धोक सिंह जब्बर सिंह मंगल सिंह दलपत सिंह नरेंद्रसिंह उदय सिंह परमार नॉटी सिंह कनीराम संत भोले मामा न्यू चैनल के गोपाल सिंह दुर्गेश माली गंगा सिंह रणजीत सिंह गोपाल सिंह विक्रम सिंह पवन देवासी संस्था के विनोद रावल कुमारपाल सिंह हरजी राम देवासी विनोद चौधरी रणछोड़ माली भरत, ध्रुव पुरोहित भेरा राम भुरा राम देवासी महिमा नागर मिनाक्षी हीना प्रजापत भावना पुष्पा चंद्रिका माली सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


संपादक भावेश आर्य