आगामी लोक सभा चुनावों से पुर्व भाजपा जिला संगठन में फेरफार की संभावना, रेवदर सीट गवाने के बाद भाजपा जिला संगठन को मजबूत करने में जुटे जिलाध्यक्ष कोठारी,

जिला कार्यकारिणी में अनेक जातियो का नही समावेश, मोर्चा, प्रकोष्ठ,मण्डल प्रेस नोट में सक्रिय, संघ की सक्रियता से भाजपा ने सिरोही, पिंडवाड़ा सीट फतह की सत्ता बदलने के बाद नीलगिरी कार्यकर्ता व समर्थक राज्य मंत्री की चौखट पर,
सिरोही(हरीश दवे) ।

देश और विदेश में 22 जनवरी को प्रभु राम लला विराजमान प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के साथ पूरा भारत प्रभु राम की भक्ति से ओत प्रोत हो गया है व पीएम मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ जन भावनाओ व देश की जनता में शिखर पर बिराजमान है वही भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी लोक सभा चुनाव भाजपा 400 पार के मिशन पर देश के हर राज्य में संगठन की सुनियोजित गतिविधिया बूथ स्तर तक तय कर दी है। जिसके तहत राजस्थान व सिरोही जिले में भी भाजपा संगठन इलेक्शन मोड़ पे आ गया है।। भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी को जिलाध्यक्ष पद का ताज मिला तब भाजपा आकंठ टिकटों की दावेदारी में अंतर्कलह,भितरघात,बर्चस्व की लड़ाई में मशगूल थी।2018 में पूर्व गोपालन व देवस्थान मन्त्री को सिरोही विधान सभा की जनता व मतदाताओं का पूर्ण सहयोग मिला पर भाजपा की भितरघात से उनकी हार हुई व भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी पे गाज गिरी व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित बने उन्होंने कार्यकारिणी में फेर बदल किया व 21 मंडलों में मण्डल अध्यक्ष प्रकोष्ठों में पदाधिकारी नियुक्त हुए।इस दौरान भाजपा जिला संगठन ने भोपाजी की अनदेखी की लेकिन भोपाजी जी की लोकप्रियता व पंचायती राज में उनकी कमान में लड़े गए चुनाव में भाजपा ने जिला प्रमुख व चारो पंचायत समिति में प्रधान बनाने में मुख्य भूमिका निभाई व सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भोपाजी का टिकट कटवाने में अनेक पंचायते हुई व भीतरघात में अनेक षड्यंत्र हुए पर भाजपा के मौजूदा प्रदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,आपदा प्रबंधन,एवम नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री को सिरोही विधान सभा की जनता व मतदाताओं ने भरपूर सहयोग दिया जिसमें संघ परिवार की सुनियोजित रणनीति व बूथ मैनेजमेंट में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने अपने चिर प्रतिद्वंदी तेज तर्रार पूर्व विधायक को 35 हजार वोटो से शिकस्त दी।आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने भी जीत हासिल की।लेकिन मोदी व सनातन लहर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के गृह क्षेत्र में रेवदर के चार बार विधायक रहे जगसीराम कोली की मोदी लहर में पराजय भी एक सवालिया निशान संगठन पर है?जब पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के इस्तीफे के बाद सुरेश कोठारी को जिलाध्यक्ष का ताज मिला तो अनेक भाजपाइयों ने उन्हें बाहरी बता विरोध किया लेकिन संघ पृष्ठ भूमि के भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी को कोई फर्क नही पड़ा पर उनके सामने सबसे बड़ी चुनोती जिला संगठन व जिला कार्यसमिति के पुनर्गठन व 21 मंडलों में भाजपा संगठन को चाक चौबंद कर लोक सभा चूनाब 2024 मे कार्यकर्ताओ को विजय के लक्ष्य पे लगाना है।भाजपा के सात मोर्चे व परकोष्ठ व मीडिया सेल,सोसल मीडिया आईटी सेल भी चुनावी मोड़ पे पुनर्गठित होंगे या नही।पर भाजपा जिला संनगठन में चुनावो से पहले बदलाव तय है।अभी सत्ता व सरकार के प्रदेश में बदलाव के साथ ही सत्ता के साथ बदलने वाले नीलगिरी कार्यकर्ता भाजपा मय हो रहे है व येन केन प्रकरेण संनगठन में पद भी हासिल करेंगे व सरकारी कमिटियों में भी नामजद होंगे।आज के हालातों में जलोर सिरोही संसदीय सीट भाजपा के पक्ष में दिखाई देती है।पर राज्य के ग्रामीन विकास व पंचायती राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी नए व पुराने कार्यकर्ताओ को जोड़ सिरोही में भाजपा संगठन को शक्तिशाली अवश्य बनाएंगे।


संपादक भावेश आर्य