ब्रेकिंग न्यूज़

सिरोही के ऐतिहासिक सरूप क्लब में महाराव अभय पुल का लोकार्पण किया राज परिवार ने,


सिरोही(हरीश दवे) ।

रियासत काल मे शिरोही के पूर्व नरेश द्वारा बनाये सरूप क्लब में सिरोही स्टेट के पूर्व महाराज कुमार देवत सिंह देवड़ा व युवराज इन्द्रश्वेर सिंह देवड़ा ने भव्य स्विमिंग पूर्व पूर्व दिवंगत नरेश अभयसिंह देवड़ा की स्मृति में “महाराव अभय पुल” का लोकार्पण किया।
इससे पूर्व सिरोही राज परिवार के महाराज कुमार व युवराज के आगमन पर ढोल, नगाड़ों की करतल ध्वनि में भव्य स्वागत हुआ।
व सरूप क्लब में आयोजित सत्कार समारोह में महाराज कुमार व युवराज का क्लब के सदस्यों ने पुष्प माला पहिना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए महाराज कुमार देवत सिंह व युवराज इन्द्रश्वेर सिंह देवड़ा ने पूर्व दिवंगत नरेश अभय सिंह देवड़ा के जीवन व्यक्तित्व पर रोशनी डालते हुए उनकी न्याय प्रियता व पूर्व रियासत की प्रजा के शाशन पध्दति पर रोशनी डाली।


उन्होंने सरूप क्लब भवन के सभी कक्षो का अवलोकन किया व बिलियर्ड कोर्ट ,टेनिस कोर्ट व जिम का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर क्लब के महेंद्र मेवाड़ा,बलवीर मरडिया,रमेश कोठारी,नरेंद्र सिंह सिंदल,ईष्वर सिंह देवल,महेश टाक समेत दर्जनों सदस्य भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर सरूप क्लब के प्रमुख व पूर्व सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने महाराज कुंवर व युवराज साहेब को सरूप क्लब के विकास में महाराव अभय पुल बनवाने के लिए आभार जताया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button