आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वामी विवेकानन्द एवं नेताजी सुभाष जयन्ति समारोह होगा धूमधाम से राष्ट्रीय कार्यक्रम 12 जनवरी से 23 जनवरी तक पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ मनाया जायेगा: मेघवाल

सिरोही(हरीश दवे)।

अखिल भारतीय ‘‘भारत-रत्न’’ नेताजी सुभाषचद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति मुख्यालय सिरोही द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द एवं नेताजी सुभाष जयन्ति समारोह 2024 को जनहित जन कल्याणकारी राष्ट्रीय रचनात्मक साप्ताहिक कार्यक्रमों के रूप में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा।
नेताजी फाउण्ड़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी लुम्बाराम मेघवाल ने मीडिया को बताया कि 12जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानन्द एवं नेताजी जयन्ति समारोह का शुभारम्भ गोविन्दानन्द आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय आबूरोड़ में दोपहर 12ः30 बजे किया जायेगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल द्वारा युवा पीढी के संग स्वामी जी के विचारो से अवगत कराया जायेगा। 18जनवरी को ‘‘नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के सपनों का भारत पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन’’ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय पोसालिया में प्रातः 11ः30 बजे आयोजित होगा। 19जनवरी को ‘‘नेताजी नहीं होते तो भारत आजाद नहीं होता।’’ देष की आजादी में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के अविस्मरणीय योगदान पर व्यापक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय सिलदर में दोपहर 12ः30 बजे आयोजि होगा। 20जनवरी को ‘‘तुम मुझे खुन दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’’ आजादी के महानायक की विशाल राष्ट्रीय एकता रैली एवं ‘‘सुभाष का सपना अखण्ड़ भारत की कामना’’ तथा विश्व शांति पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय किवरली में प्रातः 11ः00 बजे आयोजन किया जायेगा। 21जनवरी को ‘‘नेताजी सुभाषचन्द्र बोस क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता’’ का आयोजन अरविन्द पैवेलियन सिरोही में प्रातः 09ः30 बजे किया जायेगा। इसी प्रकार 22.जनवरी को ‘‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जन्म की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय सिरोही के जुग्गी झोपडियो की गरीब बस्तीयों में फल एवं मिठाई वितरित कार्यक्रम दोपहर 12ः15 बजे एवं प्रभु श्रीराम व सुभाष के नाम सम्पूर्ण सिरोही जिले में दीपोत्सव कार्यक्रम’’ का आयोजन सांय 07ः30 किया जायेगा। जिसमें सिरोही जिले वासियो से अपील की है कि अपने अपने घरो में नेताजी सुभाष व प्रभु श्रीराम के नाम दीप जलाकर दीपावली सा माहौल तैयार कर उनका भव्य स्वागत करे एवं इसी तरह 23 जनवरी को ‘‘यारो एक अचम्भा देखो, सुभाष का कमाल देखों आज हम आजाद हैं। आजाद हिन्द फौज के सैनानायक का विशाल पथ संचलन पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ मनाया जायेगा साथ ही नेताजी पर विचारगोष्ठी, तरंग सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम एवं पारितोषित वितरण मुख्य समारोह’’ का सफल आयोजन शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन एवं नेताजी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान मे आदर्श विद्या मंदिर बरलूट में प्रातः 11ः30 बजे आयोजित किया जायेगा। जिसमें सभी स्वामी विवेकानन्द एवं नेताजी सुभाष भक्तो से विनम्र किया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शरीक होकर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से दोनों महापुरूषो का हृदय से आभार प्रकट करे।


संपादक भावेश आर्य