राज्य

देवासी के राज्य मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया, राजस्थान न्यूज 24 ने पहले ही की थी संभावना जाहिर,


सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा नगर मंडल सिरोही द्वारा सरजावाव गेट पर ओटाराम देवासी को राज्य मंत्री की शपथ लेने पर आतिशबाजी कर ढोल बजा कर जश्न बनाया। कार्यकर्ताओं में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिमंडल के गठन में विधायक ओटाराम देवासी को राज्य मंत्री की शपथ ली जिससे सिरोही में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी है। भारत माता के जयकरो के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाएं। कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद की जयकारे लगाये। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ओटाराम देवासी को राज्य मंत्री बनाने पर आभार जताया। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, मण्डल प्रभारी कुपाराम देवासी,विधानसभा प्रभारी अरुण ओझा, जब्बरसिंह चौहान, बाबू सिंह माकरोड़ा, एड.वीरेंद्र एम चौहान, कुलदीप सिंह, मांगु सिंह बावली, महिपाल चारण अजय भट्ट रमजान खान दीपेंद्र सिंह शंकर सिंह परिहार अजय भट्ट गोविंद सैनी हरिकिशन रावल गोविंद माली कपूर पटेल महेंद्र माली हीतेश माली, गौरव काशीबा महेंद्र खंडेलवाल हितेश रावल भवर माली व अनेक कार्यकर्ता व भाजपा समर्थक मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button