LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कमान में राजस्थान का होगा सर्वांगीण विकास,

सिरोही(निस)।

राजस्थान में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ प्रेम राज बैरवा के शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य की राजनीति में एक नया सूर्योदय हुआ व सीएम भजनलाल शर्मा की कमान में राजस्थान हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के सोपान तय करेगा।। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हरीश दवे ने विज्ञप्ति जारी कर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया की भारतवर्ष पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पे नया आयाम स्थापित करवा रहा है।और पीएम मोदी की लोकप्रियता की बदौलत व मोदी सरकार की गारंटी को आम जन का विश्वस है जिसकी बदौलत राजस्थान, मप्र व छतीसगढ़ में कमाल का कमल खिला व भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता मुख्यमन्त्री व उप मुख्यमंत्री बने।। पूर्व भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख हरीश दवे ने बताया की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व,पीएम मोदी, होंम मिनिस्टर अमित शाह व रास्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा जी ने भाजपा संगठन के साधारण कार्यकर्ताओ व प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा जिन्होंने अभाविप व भाजपा संगठन में मिले दायित्व से पूरे प्रदेश में संनगठन को मजबूत किया व कार्यकर्ताओं का विश्वास अर्जित किया।जिसके फलस्वरूप भाजपा के विधायक दल व संगठन ने उन्हें मुख्यमंत्री का पद भार दिया। नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ जो आगामी लोक सभा चुनावों तक बरकरार रहेगा व देश मे 2024 लोक सभा चुनावों में भाजपा की हैट्रिक होगी व केंद्र में प्रचन्ड बहुमत की सरकार बनेगी। दवे ने विश्वास जताया की कैबिनेट के गठन में सिरोही जिले को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा जहाँ समाराम गरासिया 4थी बार विधायक बने वही भाजपा विधायक ओटाराम देवासी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कोंग्रेस के तेज तर्रार नेता संयम लोढा को करारी चुनावी शिकस्त दी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button