शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय के समक्ष धरना देकर भूख हड़ताल की

WhatsApp Image 2023-09-21 at 5.57.24 PM

सिरोही(हरीश दवे)।

टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत नॉन टीएसपी क्षेत्र के अध्यापकों को निदेशक द्वारा आवंटित जिले के लिए कार्यमुक्त करने समेत 4 सूत्री मांगों को लेकर प्रभावित दर्जनों अध्यापकको ने राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उदय सिंह डिंगार के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सिरोही के समक्ष धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की। धरना स्थल पर शिक्षकों द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार से उचित न्याय की गुहार लगाई। शिक्षकों के भुख हडताल पर भारी जमावड़े को देखकर जिला शिक्षा अधिकारी मांगीलाल गर्ग स्वयं धरना स्थल पर उपस्थित होकर समस्याएं सुनी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ डींगर द्वारा रखी गई मांगों पर तत्काल कार्रवाई कर उचित प्रस्ताव निदेशालय बीकानेर भेजने का निर्णय लिया गया । टीसपी क्षेत्र मैं मैं कार्यरत नॉन टीएसपी के अध्यापकों का नॉन टीएसपी स्कूलों के समस्त रिक्त पदो पर निदेशालय से जारी निर्देश होने पर अध्यापकों का नॉन टीएसपी क्षेत्र में समायोजन हेतु कार्य मुक्त करवाने समेत विभिन्न मांगों पर सहमति बनी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हर संभव समस्या समाधान का भरोसा दिलाने पर संगठन द्वारा कुछ दिनों के लिए धरना एवं भू हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया । धरना एवं भूख हड़ताल में सलीम खान, पवन कुमार, लव कुमार ,प्रीति मीणा, शांतिलाल पुरोहित ,सुरेश कुमार, राम सिंह ,जरीना बानो , भागचंद चौधरी ,मनोज कुमार, खुशलता, प्रकाश कुमार ,रामविलास, जयसिंह ,हंसराज, चौधरी विनोद कुमारसमेत दर्जन अध्यापक शामिल रहे।

 

You may have missed