राजनीतिराज्य

भाजपा नगर के कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं:-नगर महामन्त्री विजय पटेल विधायक दल के सीएम चयन के बाद सिरोही विधायक को मिलेगा मन्त्री मण्डल में स्थान,कार्यकर्ताओ में विश्वास।

सिरोही(हरीश दवे)

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिस प्रकार भाजपा ने मुख्यमंत्री चुना है।उसी तरह राजस्थान का नया मुख्यमंत्री भी पर्यवेक्षकों की राय शुमारी के बाद निर्विरोध तय होगा व मंत्रिमंडल के गठन में सिरोही विधायक ओटाराम देवासी का भी होगा ऐसा विश्वास भाजपा नगर मण्डल सिरोही के मण्डल महामन्त्री विजय पटेल ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री छत्तीस गढ़ को बधाई देते हुए व्यक्त किये।। भाजपा नगर मण्डल के महामंत्री विजय पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की गत सम्पन्न विधान सभा के चुनावों में तीन प्रदेशो की जनता पीएम मोदी सरकार की योजनाओ व गारंटी पे विश्वास व भरोसा जताया है।आज देश विकास के नए मापदण्ड छू रहा है व विश्व पटल की रैंकिंग में पीएम मोदी जी की लोक प्रियता की रैंकिंग 76 वा स्थान है।। पीएम मोदी,ग्रहमन्त्री अमित शाह व रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में जिस प्रकार छत्तीस गढ़ में मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल ने किया है।उसी तर्ज पर राजस्थान की जनता को भी लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर्यवेक्षकों की रायशुमारी के बाद निर्वाचित विधायक सर्वसम्मति से चुनेंगे।जिनकी कमान में राजस्थान भाजपा आगामी लोक सभा चुनावों 25 सीट तय करेगी।। नगर महामंत्री विजय पटेल ने मण्डल के बूथ कार्यकर्ताओ की बेठक को संबोधित करते हुए कहा की जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी,व नव निर्वाचित विधायक ओटाराम देवासी व संनगठन की योजना में नगर के सभी कार्यकर्ता पूर्ण उत्साह के साथ अभी से मिशन 2024 में भाजपा प्रत्यशी को जिताने में कमर कस ले।इस बार सिरोही नगर से 50 फीसदी मतदान भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करवाना है।। नगर महामन्त्री विजय पटेल ने पूरा भरोसा ओर विश्वास जताया की अति शीघ्र भाजपा के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद डबल इंजन की सरकार बनेगी जिसमे सारणेश्वर महादेब की कृपा से पशुपालक वर्ग,ओबीसी व 36 कौम के प्रदेश के लोक प्रिय भाजपा नेता व सिरोही विधायक ओटाराम देवासी को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा इस संभावना में जिले की जनता में भी जबरदस्त उत्साह है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button