ब्रेकिंग न्यूज़

विकास और सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपानगर निकाय चुनावी संकल्प पत्र जारी किया


सिरोही 5 सितम्बर (हरीशदवे) ।

सिरोही नगर निकाय चुनाव में भाजपा में टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष में सांसद व उनके पुत्र राज्यमंत्री व उनके पुत्र व जिलाध्यक्ष के बीच वर्चस्व की लडाई में लुंज पुंज नगर मण्डल संगठन में लोकल कार्यकर्ताआंे व प्रमुख पदाधिकारियों की उपेक्षा कर ब्राह्मण व ओबीसी की अनेक जातियों के कद्दावर कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर परिवारवाद व विशिष्ट जातिवाद से ग्रसित नगर भाजपा संगठन में डेमेज कंट्रोल बागियों द्वारा नही रूक रहा है ऐसे हालत में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिये जिले के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र जारी कर सिरोही के विकास का विस्तृत विजन जनता के सामने रखा। भाजपा ने संकल्प पत्र में सडक, सफाई, पेयजल, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, रोजगार, स्वास्थय, खेल और आधुनिक शहरी सुविधाओं को प्रमुखता दी है।
एयरलाईन होटल के तल सभागार में प्रभारी मंत्री के के विश्नोई व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र महज चुनावी घोषणाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि सिरोही के सुनियोजित, समग्र और दीर्घकालीन विकास का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना पार्टी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य ऐसा सिरोही बनाना है, जहां बेहतर सडकें, स्वच्छ वातावरण, सुचारू यातायात, पर्याप्त पार्किंग, बेहतर स्वास्थय सुविधाएं और मजबूत आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास नीति में श्वार्ड ही विकास का आधारश् रहेगा तथा प्रत्येक वार्ड में सडक, पानी, बिजली, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि सिरोही राजस्थान का महत्वपूर्ण पर्यटन, सांस्कृक्तिक और ऐतिहासिक शहर है। इसलिए विकास ऐसा होना चाहिए जिसमें शहर की विरासत सुरक्षित रहे और आधुनिक जरूरतों को भी पूरा किया जा सके।
स्मार्ट ट्रैफिक, सीसीटीवी और पार्किंग पर विशेष जोर
भाजपा के संकल्प पत्र में प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था विकसित करने, ट्रैफिक एवं पार्किंग नीति तैयार करने तथा नए पार्किंग स्थलों के विकास पर जोर दिया गया है। बिजली की लाइनों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत करने, रिंग रोड के विकास तथा सडक निर्माण और मरम्मत के दौरान बार-बार होने वाली अनावश्यक खुदाई को रोकने की दिशा में भी काम करने का संकल्प लिया गया है। भाजपा ने कचरा
मुक्त शहर, कचरा संग्रहण वाहनों की ट्रैकिंग व्यवस्था, बेहतर सफाई, एलईडी स्ट्रीट लाइट, नगर वन, वाटिकाओं और स्मृति वन जैसी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग, प्रभावी जल प्रबंधन, संकल्प पत्र में युवाओं के लिए अटल रोजगार मेले, भाजपा ने कौशल विकास के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और शहर में नई आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का भी विजन रखा है।
स्वास्थय, खेल और आवास सुविधाओं पर भी फोकस
जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि शहर में वॉकिंग एवं साइकिल ट्रैक, ओपन जिम और बेहतर स्वास्थय सुविधाओं के विस्तार का संकल्प लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का प्रभावी क्रियान्वयन कर जरूरतमंद परिवारों को आवास योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया गया है।
जिला प्रवक्ता गोपाल माली ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस बोर्ड ने सिरोही नगर परिषद में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर था कांग्रेस बोर्ड में सड़क, सीवरेज, सफाई जैसी व्यवस्था की बदहाली से सिरोही की जनता त्रस्त थी और भाजपा बोर्ड बनाने का अभी जनता ने मन बना लिया है और विकास के लिए कड़ी से कड़ी जोड़े। पत्रकार वार्ता में प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्रकारो के तीखे व कडे सवालों का जवाब दिया व सिरोही नगर परिषद के हालातो पर जवाब देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह गत कांग्रेस बोर्ड की देन है व आने वाले समय में भाजपा का बोर्ड बनेगा और संकल्प पत्र की घोषणा के साथ सिरोही विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button