ब्रेकिंग न्यूज़

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन


सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने मंगलवार को उपखंड क्षेत्र सिरोही एवं पिंडवाडा में आगामी निकाय चुनाव 2026 के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने सिरोही उपखंड में उपखंड कार्यालय का अवलोकन किया तथा रिटर्निंग अधिकारी से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तोमर ने नवीन भवन विद्यालय में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए उन्हें संबोधित किया तथा निर्वाचन संबंधित कार्यों को पूर्ण गंभीरता एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्रियान्वित करने की बात कही।
उन्होंने इस दौरान परिसर का भी अवलोकन किया तथा चुनाव संबंधित विभिन्न कार्यों के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंनेे सर.के.एम.स्कूल में मतदान केन्द्र का अवलोकन करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी तोमर ने पिंडवाडा में भी आगामी चुनावों के संबंध में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी कक्ष का अवलोकन किया तथा चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया व बेरिकेटिंग के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्ष के लिए आवश्यक निर्देश सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को व कानून व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर ने बूथ सं. 20, 21 व 24 का निरीक्षण किया तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने एवं 100 मीटर की लाईनिंग के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड सहित अन्य उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button