ब्रेकिंग न्यूज़

पोक्सो न्यायाधीश ने बालिकाओं को बताए अधिकार, कानून और सुरक्षा के उपाय,


बाल अधिकार, पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच व हेल्पलाइन की दी जानकारी, प्रश्नोत्तर के जरिए किया जागरूक,


सिरोही (हरीश दवे) ।

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में बालिकाओं की सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पोक्सो न्यायाधीश सुश्री शैल कुमारी सोलंकी ने बालिकाओं से रूबरू होकर उन्हें उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री एवं पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि न्यायाधीश सुश्री शैल कुमारी सोलंकी ने बालिकाओं को बाल अधिकार, पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बालिकाओं को जागरूक, सजग और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम को संवादात्मक बनाते हुए न्यायाधीश ने बालिकाओं के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया। बालिकाओं ने कानून एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सहज एवं सरल भाषा में जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुमन कुमारी, वर्षा त्रिवेदी, देवी लाल, अनिता चव्हाण, विधिक सेवा प्रभारी व्याख्याता जया दवे, प्रतिभा आर्य, कुसुम परमार, कल्पना चौहान सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को केवल कानून की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकार पहचानने, गलत व्यवहार के प्रति आवाज उठाने और आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए आत्मविश्वासी एवं जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम का संचालन पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button