ब्रेकिंग न्यूज़

नगर परिषद के चुनाव घमंड में में डूबी भाजपा को सबक सिखाने का चुनाव,


कोंग्रेस संगठन की बेठक में जम कर गरजे
पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा,


सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला मुख्यालय पर कोंग्रेस की बेठक में पूर्व विधायक संयम लोढा ने सेकड़ो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की स्थानीय नगर परिषद का चुनाव लोगो के सामने घमंड में डूबी हुई भाजपा को सबक सिखाने का एक अवसर है उन्होंने कहा की की धर्म संपदा की लूट परिषद की भूमि श्मशान की भूमि हड़पने के मामले सिरोही की जनता के सामने खुल चुके है उन्होंने कहा की समय आ गया है की इस भाजपा को रामझरोखा की पार्किंग में ले जा कर खड़ा कर दे
लोढ़ा यहाँ आशाकुंज भाटकडा में स्थित कांग्रेस जनों की विशाल बैठक को संबोधित कर रहे थे
लोढ़ा ने कहा की सिरोही नगर नशीले प्रदार्थो की जकड़न में घुट रहा है माँ बाप अपने बच्चो के भविष्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है l भाजपा बताए के किस के सरक्षण में चल रहा है ? सिरोही जिले में 2024-2025 में 380 की शराब बिक्री 2025 -26 में जो 574 करोड़ तक पहुंच गई lयहँ शराब तस्करी में लिप्त लोग क्या जिले में भाजपा का संचालन कर रहे है बताओ वो कौन है ?उन्होंने कहा की भाजपा के चार बार विधायक रह चुके अपने कुएँ पर जुहा व सट्टा चला रहा है इस समाज विरोधी अपराध का संचालन पुलिस की सरंक्षण में हो रहा है
लोढ़ा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि पौने तीन साल के भाजपा शासन में सिरोही विकास की दौड़ में पीछे चला गया है और शहर की बदहाली किसी से छिपी नहीं है।
लोढ़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में अवैध वसूली और जमीनों से जुड़े घोटाले को बढ़ावा मिला है।
मोदी सरकार में जनता महँगाई से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है सोने और चाँदी के भाव आज आसमान छू रहे है शक्कर के दाम पेट्रोल व डीजल के भाव से जनता परेशान है ।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सिरोही में विकास को गति मिली थी, लेकिन आज शहर की सड़कें बदहाल हैं। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं और इन गड्ढों के कारण आम शहरवासियों की जान जोखिम में है। नगर परिषद और प्रशासन को जनता की मूलभूत समस्याओं की कोई चिंता नहीं है।
रामझरोखा मंदिर प्रकरण पर भी लोढ़ा ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जांच के नाम पर जिस तरह की लीपापोती की गई है, उससे अनेक सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गलत चीजों का समर्थन किया गया और दोषियों को बचाने का प्रयास हुआ तो आने वाले समय में इसके गंभीर राजनीतिक और प्रशासनिक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
लोढ़ा ने कहा कि सिरोही की जनता समझदार है और वह विकास तथा जनहित के नाम पर किए गए वादों और वास्तविक स्थिति के बीच का अंतर देख रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं, शहर की समस्याओं को मजबूती से उठाएं और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखें।
उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनावों में सिरोही की जनता भाजपा को उसके पौने तीन साल के शासन का हिसाब देगी। जनता जवाब देने के लिए तैयार बैठी है और कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर मजबूती से मैदान में उतरेंगे।
बैठक को जिला प्रभारी अंजना मेघवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ेंगे बैठक को विधानसभा समन्वयक अश्विनीकुमार ने भी संबोधित किया बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, वार्ड स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर उत्साह और एकजुटता दिखाई दी।
इस बैठक में नगर अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन, ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली, किशोर पुरोहित,मोहन सीरवी, रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा, महेंद्र मेवाडा, मारूफ हुसैन, जितेंद्र एरेन, प्रकाश प्रजापति, ईश्वर सिंह, मनोज पुरोहित, सुंदर माली, दशरथ नरुका, अनिल प्रजापत, पुनीत अग्रवाल, प्रवीण जटोलिया, वनेपाल सिंह, राजू मेघवाल, जगदीश माली, वसीम, भूराराम, भरत धवल, तेजराम, गणपत सिंह, गोविंद सिंह, शरीफ ख़ान, वीरेंद्र सिंह, मुख्तियार ख़ान, हिम्मत माली, रमेश पटेल, उत्तम पटेल, चम्पालाल हीरागर, दिनेश माली, हरिओम दत्त, सत्येंन मीणा, प्रवीण सिंह, मौजूद रहे ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button