नगर की चौपट यातायात पार्किंग व अस्थायी अतिक्रमणों के समाधान में एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश,

आयुक्त जोधाराम विश्नोई,पुलिस उपअधीक्षक मुकेश चौधरी, कोतवाली,व्यापार मंडल के साथ हुई बेठक,
सड़क,चौराहे सब असुरक्षित,
सिरोही(हरीश दवे)।

नगर परिषद सिरोही में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था एवं बाजारो में भीडभाड़ को व्यवस्थित करने के लिए उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस एंव नगर परिषद के अधिकारियो ने भाग लिया।
उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल ने व्यापार मण्डल के सदस्यों को निर्देशित किया कि बाजार में दुकानों के आगे कर रखे अतिक्रमण को आपसी सहमति से हटाया जावे तथा दुकानों के आगे वाहन पार्क नहीं करे । इस हेतु नगर परिषद अधिकारियो को निर्देशित किया कि 7 दिवस में दुकानों के आगे सड़क के दोनों तरफ सफेद पट्टी बनाकर सीमारेखा बनायी जावे ताकि उक्त पट्टी से आगे सड़क पर सामान नहीं रखे तथा वाहन भी खड़े नहीं करे । इसी के साथ ठेले, ढाबे तथा लारी नॉन वेन्डिंग जोन में खड़ा नहीं करे। डेयरी बूथ तथा कियोस्क भी मूल आबंटी के पास ही हो अगर किसी ने डेयरी बूथ तथा कियोस्क, आगे सबलेट कर दिये है तो उसको शीघ्र निरस्त किया जावे तथा शहर में जगह-जगह हरे चारे के गाड़े लगाकर आवारा पशुओं को हरा चारा डाला जा रहा है जिससे बाजार में तथा आम सडको पर आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है इसे शीघ्र बन्द किया जावे।
इस प्रकार सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा किया जावे सड़क पर इधर उधर वाहन पार्क किये जाते है तो उसे शीघ्र जब्त किया जावे तथा चालान किया जावे।
इस प्रकार उपखण्ड अधिकारी ने सभी व्यापारियों से 7 दिवस में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये है अगर निर्देशो की पालना नहीं की जाती है तो फिर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में व्यापारियों ने उपखण्ड अधिकारी को बताया कि शहर में जगह-जगह सड़के टूटी हुयी है तथा सरजावा गेट के आगे तथा सरकारी अस्पताल के आगे लारी वालो ने अवैध कब्जे कर रखे है जिसे शीघ्र हटाया जावे।
बैठक में एसडीएम , पुलिस उप अधीक्षक,आयुक्त को हिन्दू वेव के संयोजक हरीश दवे ने बताया की नगर की चौपट यातायात व्यवस्था व अस्थायी अतिक्रमणों की मुख्य मार्ग व चौराहों पर लोकल राजनीति की देन है।
पूर्व के बोर्डो में वेंडिंग जॉन के प्रस्ताव लिए हुए है।
बाजार व मुख्य मार्गो पर बिना पार्किंग व्यवस्था अवैध संकुल,नियमो के विपरीत बने संकुलों के बाहर अवैध पार्किंग व नगर परिषद व यातायात की ठोस कार्यवाही अमल में ही नही आती।
मेरे आमरण अनशन के समझौते के आश्वासन के बाद स्वयं एसडीएम साहेब ने डाक बंगलो के पीछे अवैध वेंडर्स व दुकानदारी व कुम्हार वडा आशापुरा कॉम्प्लेक्श व अन्य व्यसायिक भवनों की वजह से अवेध पार्किंग के वजहों पर कोई कार्य वाही नही हुई।
मीटिंग में उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह देवल, पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चौधरी ने नगर के चौराहों, मुख्य मार्गो पर सुचारू पथ आवागमन में बाधक अवैध पार्किंग व अस्थायी अतिक्रमणों को नियंत्रित करने में सभी प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई, सचिव रमेश कुमार, सहायक अभियन्ता पंकज कुमार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष भरत माली आदि ने भाग लिया तथा शहर की यातायात व्यवस्था तथा बाजारों आवागमन सुगम करने पर विचार-विमर्श किया।




संपादक भावेश आर्य



