नगर कांग्रेस कमेटी, सिरोही ने सफाई मजदूर संघ की न्यायोचित मांगों एवं अधिकारों को लेकर की जा रही हड़ताल एवं आंदोलन को पूर्ण समर्थन प्रदान किया।

सिरोही(हरीश दवे)।

नगर परिषद सिरोही में सफाई ठेका कर्मचारियों ने कोंग्रेस नगर अध्यक्ष पुनीत जैन व पूर्व उप सभापति जितेंद्र सिंघी को उनकी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए वे प्रतिदिन शहर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार, उचित वेतन, आवश्यक सुविधाएँ तथा उनकी जायज़ मांगों का समयबद्ध समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
नगर कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार एवं संबंधित प्रशासन से मांग की कि सफाई मजदूर संघ की मांगों पर संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल वार्ता की जाए तथा उनकी सभी न्यायोचित मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
नगर कांग्रेस कमेटी, सिरोही ने स्पष्ट किया कि वह इस संघर्ष में सफाई मजदूर संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है तथा कर्मचारियों के लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कुमार जैन, पूर्व सभापति जितेंद्र सिंही, मारूफ हुसैन, दशरथ नारूका, विनोद देवड़ा, कांतिलाल, भरत व मुख्तियार खान सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



संपादक भावेश आर्य



