ब्रेकिंग न्यूज़

समाज सेवी प्रकाश प्रजापाति ने किया लावारिस लाश का अंतिम संस्कार

सिरोही(हरिष दवे) ।

गत शुक्रवार को सिरोही के शांतिनगर कोलोनी स्थित एक बंद पड़े नव निर्मित मकान में मिली लगभग 15 दिन पुरानी सडी गली लाश को पुलिस ने समाजसेवी प्रकाश प्रजापति के द्वारा सिरोही मोर्चरी में शिनाख्त हेतु रखवाया था | उसके बाद सिरोही कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त एवं वारिश्दार हेतू छानबीन कर सोशल मीडिया एवं अन्य सभी माध्यमो से समस्त प्रयास किये | चार दिनों तक लावारिश मृतक की शिनाख्त नहीं होने एवं वारिशदार नहीं मिलने पर मंगलवार को सिरोही कोतवाली पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक कसनाराम की मौजुदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद प्रशासनिक कार्यवाही की| लावारिश मृतक के वारिसदार नहीं मिलने पर सिरोही पुलिस द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार हेतु समाजसेवी प्रकाश प्रजापाति को सूचित किया। इस पर प्रजापाति मोर्चरी पहुच हमेशा की तरह लावारिश मृतक के वारिश बन लावारिश शव के विधि विधान से अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेकर अंतिम संस्कार हेतू साम्रगी जुटाकर तैयारी की। तत्पश्चात प्रजापाति ने मृतक को स्वय एवं मोर्चरीकर्मी छगनलाल के सहयोग से कंधा देकर सम्मानपूर्वक आंशिक शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार हेतु शव को मोक्ष-रथ से सारणेश्वर रोड स्थित शमशान घाट ले गए। जहाँ समाजसेवी प्रकाश प्रजापाति ने मृतक को मुखाग्नि देकर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान शमशान पर सिरोही पुलिस थाना सहायक उपनिरीक्षक कसनाराम, सहायक उपनिरीक्षक गणेशराम, हैडकांस्टेबल गणपतलाल, चुन्नीलाल उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button