ब्रेकिंग न्यूज़

समग्र शिक्षा सिरोही को मिला नया सहायक निदेशक, बलवीर सिंह सिसोदिया ने संभाला पदभार, शिक्षा विभाग के रिक्त पद भरने से निरीक्षण व्यवस्था होगी मजबूत, शैक्षिक गुणवत्ता को मिलेगा नया आयाम,


सिरोही(हरीश दवे)।

समग्र शिक्षा कार्यालय, सीडीईओ कार्यालय सिरोही में बलवीर सिंह सिसोदिया ने सहायक निदेशक के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। लंबे समय से सिरोही शिक्षा विभाग में अधिकारियों के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होने से प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। राज्य सरकार द्वारा इन रिक्त पदों पर नियुक्तियां किए जाने से विभागीय कार्यों में गति आएगी तथा विद्यालयों के निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं शैक्षिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को नया बल मिलेगा। इससे जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार होने की उम्मीद है।सहायक निदेशक बलवीर सिंह सिसोदिया के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर जिले शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार नानीवाल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ईश्वर लाल पुरोहित, भंवर लाल पुरोहित, प्रधानाचार्य नरेश परमार, तरुण बैरवा, रूपाराम चौहान, दुर्गेश गर्ग, त्रिभुवन सिंह देवड़ा,लक्षमण सिंह सिसोदिया,भंवर सिंह राव, सुरेन्द्र सिंह, ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।उपस्थित अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बलवीर सिंह सिसोदिया के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक दक्षता से समग्र शिक्षा की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग तथा जिले के शैक्षिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button