सिरोही नगर परिषद में चुनावी घमासान चरम पर,प्रत्याशियो ने झोंकी ताकत,बागी व निर्दलीय बिगाड़ रहे खेल,

सिरोही(हरीश दवे) ।

सिरोही नगर परिषद में चुनाव प्रचार में अब एक दिन शेष रहा है इससे पूर्व आज दिन भर 35 वार्डो में प्रत्याशी अपने समर्थकों और नेताओं के साथ चुनावी रैलियां और घर घर सम्पर्क करते नजर आये। पूर्व विधायक संयम लोढा ने आज सिरोही नगर के लिये कांग्रेस का घोषणा पत्र भी घोषित किया वहीं भाजपा के दो दिन पूर्व दिये घोषणा पत्र में नगर के लिये कोई ठोस योजना सामने नही आई। आज सिरोही मुख्यालय पर पूर्व सीएम सलाहकार संयम लोढा, कांग्रेस के पक्ष में सरजावाव दरवाजे पर विशाल आम सभा को कोंग्रेस पदाधिकारियो के साथ सम्बोधित कर रहे है। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड भी पार्टी प्रत्याशियो के समर्थन में समर्थन जुटाने जन सभा को सम्बोधित कर रहे है जिनके साथ राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,सांसद लुम्बाराम चोधरी भी मौजूद है।
गौरतलब है कि सिरोही नगर परिषद में गत कांग्रेस सरकार में कंाग्रेस का बोर्ड रहा व दो साल से कार्यवाहक आयुक्त व दो महिने से आयुक्त के भरोसे नगर परिषद का कार्य चल रहा है जबकि लम्बे समय तक यहां पर कार्यवाहक आयुक्त की नियुक्ति नही हुई व नगर परिषद में भ्रष्टाचार व सिवरेज के कार्याे, अर्बुदा गौशाला के अवैध तरीके से हुए एमओयू, अवैध अनाधिकृत निर्माण कार्य, अवैध अतिक्रमणो के चलते, आमजन नगर परिषद में कर्मचारियो के अभाव में लम्बे समय से समस्याओ से ग्रस्त है लेकिन उनकी सुनवाई में दोनो राजनीतिक दल व जनप्रतिनिधि, जनता के मुद्दो पर बोर्ड की बैठको में प्रस्ताव अवश्य पारित करते है लेकिन अमल में नही लाते। समाचार लिखे जाने तक अभी कांग्रेस व भाजपा की जनसभा शुरू होने के साथ मुख्य वक्ताओं का भाषण अभी शुरू नही हुआ लेकिन मौजूद जनो में यह चर्चा अवश्य है कि पूर्व विधायक संयम लोढा आज भाजपा शासन के खिलाफ क्या विस्फोट करते है वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष टिकट वितरण के बाद उपजे असंतोष में डेमेज कंट्रोल के साथ भाजपा का बोर्ड बनाने के लिये जनता को क्या संदेश देते है लेकिन आज की दोनो जनसभा की सफलता पर निकला संदेश आगामी चुनाव का भविष्य तय करेगा जिसमें मतदाताओं की भूमिका अहम रहेगी।
जहाँ सभा स्थल पर कोंग्रेस संगठन एक जुट दिखाई दे रहा है।
वही भाजपा नगर की बिखरी लोकल लीडरशिप व आपसी फूट भाजपा के लिए राह मुश्किल कर सकती है।



संपादक भावेश आर्य



