हरिजन बस्ती में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का स्वागत, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

मंत्री देवासी बोले विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दूँगा
सिरोही(हरीश दवे) ।

हरिजन बस्ती स्थित रामदेव मंदिर परिसर में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के स्वागत-सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्डवासियों एवं स्थानीय लोगों ने राज्यमंत्री देवासी को माला पहनाकर स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। वार्डवासियों ने सामुदायिक भवन की समस्या से अवगत करवाया। जिस भवन में अन्नपूर्णा रसोई चल रही है उसे खाली करवाने का असग्रह किया। जिस पर राज्यमंत्री देवासी ने आयुक्त को भवन खाली करवाने के निर्देश दिए। बहुत जल्द सामुदायिक भवन के लिए आश्वस्त किया। वार्डवासियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू करवाई गई।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना सरकार की पहली प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दूँगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और राज्यमंत्री देवासी द्वारा समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई करवाने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भुपेंद्र देवासी हेमलता पुरोहित अरुण ओझा चिराग रावल गोपाल माली प्रकाश पटेल गोविंद माली भंवर माली ललित प्रजापत रामलाल परिहार विकास रावल चुन्नीलाल पटेल मनी देवी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य



