ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026देशभक्ति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


सिरोही(हरीश दवे) ।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही अजय शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर जिला न्यायालय, सिरोही के परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष पर मुख्यमंत्री पुनर्वास केन्द्र (वृद्धाश्रम), सिरोही में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना’ गीत पर सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अधिवक्ता श्री राजेन्द्र जी सुराणा द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिरोही श्री ललित जी डाबी द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। वहीं श्री राजेन्द्र सिंह आढ़ा एवं श्रीमती रेनू देवासी द्वारा कविता पाठ किया गया।
श्री अग्रसेन दिव्यांग सेवा संस्थान के प्रवीन, रविन एवं पार्टी द्वारा ’“म्हारो प्यारो राजस्थान”’ गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भाटकड़ा सिरोही की छात्राओं द्वारा “जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा” गीत पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त इमानुएल स्कूल के विद्यार्थियों ’’नैतिक खंडेलवाल’’ एवं ’’महिमा पुरोहित’’ द्वारा देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत किया गया। समारोह में जिला न्यायालय सिरोही के ’’नाजिर सुरेश कच्छवाह’’ द्वारा मधुर गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सिरोही अजय शर्मा द्वारा उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर विभिन्न प्रस्तुतियाँ देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यालय में उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्वक सेवाएँ प्रदान करने वाले न्यायिक कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना के साथ हुआ।
इस पावन अवसर के दौरान सुरेन्द्र सिंह सान्दू, पारिवारिक न्यायाधीश, सिरोही, सुश्री शैल कुमारी सोलंकी, विशिष्ठ न्यायाधीश, हुकुम सिंह राजपुरोहित, पूर्णकालिक अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत, सिरोही, ललित डाबी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सिरोही, श्रीमती सावित्री आनन्द निर्भीक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही, श्रीमती अल्का जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिरोही व सुश्री भारती उपाध्याय, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिरोही तथा भंवर सिंह देवड़ा, अध्यक्ष बार काउंसिल सिरोही, व अन्य अधिवक्तागण व न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button