ब्रेकिंग न्यूज़

सिरोही मेडिकल कॉलेज के “आरोग्य वन“ में 1530 पौधों का हुआ रोपण, गायत्री परिवार और इनटेक का रहा विशेष योगदान


सिरोही(हरीश दवे) ।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, सिरोही परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित “आरोग्य वन“ में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर में बरगद, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 1,530 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पूर्व विधायक संयम लोढा की उपस्थिति रही। अतिथियों ने पौधरोपण कर आमजन को पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।
इस हरित पहल में मेडिकल कॉलेज प्रशासन, गायत्री परिवार और इनटेक का योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मलकेश मीना, आशुतोष पाटनी और राजेन्द्र नरुका ने मुख्य भूमिका निभाई।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button