दिन भर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना,बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की कलई की उजागर,

एलएनटी,नगर परिषद व सानिवि का घटिया काम उजागर,
सिरोही(हरीश दवे)।

देर रात्रि से दिन भर आसमान में बादलों की तेज गर्जना में जिला मुख्यालय व आस पास के गांवों व जिले भर से बारिश के समाचार है।
जिला मुख्यालय पर रात्रि से बारिश का दौर शुरू हो चुका था जो शाम 4 बजे तक जारी रहा।
मानसून की बारिश ने एलएनटी के ड्रेनेज सिस्टम व नगर परिषद के नालो व नालियों में जल भराव से जन साधारण को नगर परिषद के बाहर, कांजी हाउस, जेल चौराहा,छोटी मस्जिद मार्ग,सरजवाब दरवाजा,ओल्ड बिल्डिंन्ग, बाल मन्दिर,महात्मा गांधी विद्यालय में जल निकासी के अभाव में जल भराव में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
तेज बारिश के दौरान सदर बाजार,आयुर्वेदिक अस्पताल, मस्जिद,सरजावाव दरवाजे में घुटनो के नीचे तक पानी बहा।
वही मुख्य मार्ग व सभी मोहल्लों की टूटी फूटी सड़को से आम जन व बाइकर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।





संपादक भावेश आर्य



