ब्रेकिंग न्यूज़

हरियालों राजस्थान के तहत नगर परिषद द्वारा लगाए जा रहे है पेड़


सिरोही(हरीश दवे)।

“हरियालो राजस्थान” और ”एक पेड़ मां के नाम“ पर नगर परिषद द्वारा वृक्षारोपण का कार्य प्रगति पर चल रहा है। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार नगर परिषद सिरोही द्वारा “हरियालो राजस्थान” के अन्तर्गत विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है उसी के अनुरूप कार्य किया जा रहा है तथा शहर मे वृक्षारोपण का कार्य प्रगति पर है।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सिरोही के गोयली चौराहे के आस पास के क्षेत्र व मुख्य मार्गो पर कबाड़ीयो द्वारा भंगार/कबाड़ का सामान डालकर अतिक्रमण किया हुआ था। जिला कलेक्टर ने शहर का आमजन की सुविधाओ को लेकर भ्रमण के दौरान आयुक्त नगर परिषद जोधाराम बिश्नोई को निर्देशित किया कि गोयली चौराहा व मुख्य मार्गो पर हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर उसकी जगह सघन वृक्षारोपण करके तारबंदी की जाये।
जिला कलेक्टर के निर्देशों की पालना मे आयुक्त नगर परिषद ने अस्थाई अतिक्रमणो को हटाने के लिये नगर परिषद के अतिक्रमण विरोधी दस्ते को निर्देश देकर उक्त अतिक्रमण को पुर्ण रूप से हटाकर अतिक्रमण मुक्त स्थानो पर त्वरित गति से तारबंदी करके राज्य मंत्री ओटाराम देवासी तथा सांसद लुम्बाराम चौधरी के कर कमलो से वृक्षारोपण का कार्य शुभारम्भ करवाया। जो अब तक लगातार चल रहा है। गोयली चौराहा से एयरलाईन होटल तक 1400 वृक्ष लगाये गये। इसके अतिरिक्त अरविन्द पेवेलियन के पास 800 पौधे जिला कलेक्टर की उपस्थिति में तथा टाउनहॉल के सामने 1000 पौधे लगाये जा चुके है साथ ही भाटकड़ा सर्कल के पास कलेक्टर कार्यालय रोड़ पर 500 पौधे लगाने की तैयारी कर ली गई है। शहर की सुन्दरता के लिये व पौधो की सुरक्षा के लिये सीमेन्ट के ट्री गार्ड लगाकर 5-7 फिट उंचाई के पेड़ शहर की मुख्य सड़क मार्गो के किनारे लगाये जायेगें। इसमें प्रमुख रूप से गोयली चौराहे से शिवगंज रोड़ के दोनो तरफ जोधपुर रोड़ पर बाईपास तक, अनादरा चौराहा से रेवदर-मण्डार रोड़ के दोनो तरफ, गोयली चौराहे से गोयली तक, बाहरी घाटा से कलेक्ट्रैट कार्यालय होते हुए कालकाजी तालाब रोड़ के दोनो तरफ साथ ही डम्पिग यार्ड की चार दिवारी के अन्दर आदि स्थानो पर लगभग 8000 से 10000 तक पौधे लगाये जायेंगे।
हरियालो राजस्थान अभियान के अन्तर्गत नगर परिषद सिरोही को 40000 वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला है नगर परिषद सिरोही द्वारा 40000 के लक्ष्य के विरूद्व 50000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। अब तक नगर परिषद सिरोही ने अपने लक्ष्य विरूद्व माण्डवा मे 11000 का वृक्षारोपण किया जा चुका है। साथ ही शहर मे अन्य स्थानो पर 3000 का वृक्षारोपण किया जा चुका है। अब तक लगभग 14000 वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
आयुक्त ने बताया कि अब अच्छी बारिश हो जाने से वृक्षारोपण कार्य मे तेजी लायेंगें। तथा 15 अगस्त 2026 तक वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा तथा लगाये गये पौधो की नियमित देखभाल की जायेगी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button