ब्रेकिंग न्यूज़

सिरोही में श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्था के बैनर तले ईडब्ल्यूएस जनजागृति संकल्प सभा आयोजित;


पूर्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत,


सिरोही(हरीश दवे)।


श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्था, सिरोही के तत्वावधान में सिरोही स्थित राजपूत छात्रावास भवन में एक भव्य ‘ईडब्ल्यूएस जनजागृति संकल्प सभा’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सामान्य वर्ग समाज के अध्यक्षों, प्रमुख पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर संस्था के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा मुख्य अतिथि श्री राठौड़ का गर्मजोशी और भव्य स्वागत किया गया।
ईडब्ल्यूएस नियमों के सरलीकरण पर
अपने संबोधन में मुख्य वक्ता धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए इसके नियमों और प्रक्रियाओं का सरलीकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी लोगों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही व्यावहारिक जटिलताओं, आवश्यक दस्तावेजों और इसके सरलीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने ईडब्ल्यूएस के केंद्र के नियमों में सरलीकरण करने की मांग का पुरजोर समर्थन किया
सामान्य वर्ग समाज का अभूतपूर्व समर्थन:
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें केवल क्षत्रिय राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि सिरोही के सभी सामान्य वर्ग समाज के अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में ईडब्लूएस जनजागृति अभियान को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया और समाज हित के इस मुद्दे पर एकजुटता व्यक्त की।
आयोजक संस्था ‘श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्था’ के अध्यक्ष चेतन सिंह एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों, सवर्ण समाज के अध्यक्षों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समाज के कल्याण एवं अधिकारों के लिए ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का विश्वास दिलाया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button