भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला संपन्न ।

सिरोही(हरीश दवे)।

भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन शहर के प्रथमेश गार्डन में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार गहलोत एवं शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन वंदे मातरम गीत के साथ किया गया ।
सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया । सचिव मदन सिंह परमार द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन एवं भावी योजना तथा कोषाध्यक्ष रताराम सुथार द्वारा वित्तीय प्रतिवेदन तथा वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया ।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार गहलोत द्वारा शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सचिव मदन सिंह परमार, कोषाध्यक्ष रताराम सुथार एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को दायित्व बोध की शपथ दिलाई गई । शाखा के 18 नए सदस्यों सहित 120 सदस्यों को शाखा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह द्वारा परिषद की सदस्यता का संकल्प दिलाया गया ।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार गहलोत द्वारा परिषद की संगठनात्मक एवं क्रियात्मक संरचना पर जानकारी देते हुए परिषद के ध्येय वाक्य संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण पर प्रकाश डाला ।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश गोयल ने परिषद की गतिविधियों, संस्कार एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए बताया की देशभर में विभिन्न संस्थाएं इस प्रकार के सेवा कार्यों को करती हैं परंतु भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्पों के माध्यम से राष्ट्र भक्त एवं संस्कारीत भावी पीढ़ी का निर्माण करना समाज में परिषद को अलग पहचान दिलाता है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने बताया की परिषद समाज के साधन संपन्न एवं प्रबुद्ध लोगों का एक स्वावलंबी संगठन है । जिसके कार्यकर्ता परिवार भाव से समाज के निम्न एवं वंचित वर्ग के लिए सेवा कार्य कर उन्हें स्वावलंबी बनाते हुए मुख्य धारा में लाने का प्रयास करते हैं, इसी से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना सार्थक होगी । उन्होंने बताया शाखा अपने क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार नियमित प्रकल्पों को करते हुए एक विशिष्ट एवं विशेष सेवा कार्य संपादित करें जिससे समाज में उसका प्रभाव दिखे ।
कार्यक्रम में परिषद के सदस्य जयंत किशन लाल प्रजापत द्वारा कॉरपस फंड में 100000 की राशि दान करने पर विकास रत्न एवं 8 सदस्यों को 11000 रुपए दान करने पर विकास मित्र से सम्मानित किया गया ।
अंत में डॉ जगदीश आर्य द्वारा आभार ज्ञापन किया गया । मंच संचालन हमीर सिंह राव द्वारा किया गया । इस अवसर पर संयोजक संपर्क राजेंद्र सिंह राठौड़ संयोजक महिला सहभागिता अनीता चह्वाण, संयोजक संस्कार रमेश सिंह राठौड़, संयोजक सेवा विजय जैन, प्रमोद कुमार जानी शैलेंद्र सिंह डाबी, प्रांतीय पर्यावरण संयोजक डॉ सी राम, महिला जिला समन्वय शोभा चारण, गणपत सिंह देवड़ा, ओंकार सिंह उदावत, पवन आर्य, विपिन अग्रवाल, ताराचंद नवल, शंकर लाल माली, डॉ गायत्री प्रसाद, शैलेंद्र सिंह राठौड़, गोपाल सिंह राव, बाबूलाल कुम्हार सहित 120 सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे ।


संपादक भावेश आर्य



