ब्रेकिंग न्यूज़

महिला सुरक्षा संपर्क अभियान से जुड़ीं पीएम श्री विद्यालय की बालिकाएं,ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उप निरीक्षक तेजकरण व कालिका पेट्रोलियम यूनिट ने दी साइबर व महिला सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी,


सिरोही(हरीश दवे)।

जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जिलेभर में संचालित महिला सुरक्षा एवं संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, बाल अधिकार एवं कानून संबंधी विशेषज्ञों के व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।ऑनलाइन कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक तेजकरण (अपराध शाखा) ने छात्राओं को महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आत्मविश्वास, कानूनी अधिकार तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी।
वीसी में कालिका पेट्रोलियम यूनिट की महिला कॉन्स्टेबल रुक्मण, नोरंगी,बसन्ती, एन्टी रोमियो स्क्वायड की महिला कॉन्स्टेबल सुमित्रा,एडवोकेट सखी,ओर एडवोकेट महिला भी उपस्थित थी। उन्होंने बालिकाओं से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने का आह्वान किया। पीएम श्री विद्यालय में “महिला सुरक्षा संकल्प” अभियान के ऑन लाइन समापन के बाद प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं को समय-समय पर जिला पुलिस, पुलिस कोतवाली सिरोही, कालिका पेट्रोलिंग टीम एवं एंटी रोमियो दल द्वारा महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की जाती है, जिससे उनमें जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित हो रही है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने जिला पुलिस अधीक्षक, पुलिस विभाग,मीडिया तथा सभी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button