ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क के गड्ढों व बेसहारा पशुओं से चोटिल हो रहें आम जन, जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा या ठेकेदारो के हवाले विकास व एमयोयु गोशाला,दोपहर तक गन्दगी के ढेर

सिरोही(हरीश दवे) ।

अम्बेडकर चौराहे से बस स्टैंड वाली शहर की व्यस्ततम सड़क हो अथवा शहर की भीतरी और बाहरी सड़क जहां नज़र डालों सड़कों के जानलेवा गड्ढों व स्वछंद विचरण करते गॉवंश व नन्दियो के झुंड लोगों को दुर्घटना व अनहोनी के लिए आमंत्रित कर रहे है
बस स्टैंड वाली सड़क की दुर्गति देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त गड्ढे वाली सड़कें किस प्रकार जानलेवा साबित हो सकती है
वहीं भाटकडा स्कूल के सामने वाली लाइन में नारायण भाई माली के होटल के पास लगभग एक वर्ष से अधिक समय से गली के नुक्कड़ पर टूटा पड़ा नाला हादसे को निमंत्रण दे रहा है
शायद वातानुकूलित चैम्बरों में बैठे जिम्मेदारों ने जनसमस्याओं को नजरंदाज कर आंखों पर पट्टी बांध डालीं है
ना सार्वजनिक निर्माण विभाग ना नगर परिषद खस्ताहाल जानलेवा गड्ढों वाली सड़कों से निजात दिलाने में दिलचस्पी दिखा रहे है।
सम्पन्न हुए शहरी सेवा शिविर में अधिकांश जन समस्याएं सीवरेज,रूडीप,टूटी फूटी सड़को,कचरा स्टैंडों पर पॉलीथिन के ढेर में मुह मारते गॉवंश, टूटी,सड़को,नाली ब बारिश से पूर्व नालों की सफाई की समस्याएं आयुक्त व शिबिर प्रभारी के सम्मुख आई।
एमयोयु गॉशाला पे कोई अंकुश नही लगा सकता,एलएनटी ने सीवरेज में जनता की समस्या के समाधान में कन्नी कांट दी है।
गॉवंश झुंड में राहगीरों को घायल कर रहा है।
ऐसी हालात में नगर परिषद के सहायक अभियंता ने ठेकेदारो को पाबंद कर बरसात से पूर्व नालों व नालियों की सफाई व जल भराव के कारणों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय की नगर परिषद क्षेत्र की संमस्याओ के समाधान में कदम नही उठाये।
तो नगर में चल रहे तमाम विकास कार्यो के बावजूद नगर परिषद की जनता के आक्रोश को आगामी चुनावों में सत्तारूढ़ दल को भुगतना होगा।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button