ब्रेकिंग न्यूज़

लखमावा छोटा में राज्य मंत्री देवासी ने किया टीन शेड का लोकार्पण


सिरोही(हरीश दवे) ।

ग्राम पंचायत रोवाडा के राजस्व ग्राम लखमावा छोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीन शेड मय ब्लॉक निर्माण कार्य (राज्य वित्त आयोग Ⅵ जिला परिषद मद) का लोकार्पण सोमवार को किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जनकल्याण क्षेत्र में कार्य करते हुए विभिन्न अभियानों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित कर रही हैं।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने क्षेत्रवासियों को आवश्यकता अनुसार विभिन्न विकास कार्य करने के लिए सदैव सहयोग करने की बात कही।
इस दौरान बिशन सिंह देवड़ा, प्रताप परमार, विकास अधिकारी मुलेन्द्र सिंह राठौर, सरपंच पर्वत सिंह परमार, शंकरलाल मीणा, रणजीत सिंह लखमावा, लालसिंह, चंदनसिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश माली एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे मंच का संचालन भरत रावल ने किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button