रामझरोखा मंदिर सिरोही की भूमि संपदा प्रकरण में पुलिस की विशेष टीम गठित,हिंदुवेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने राज्य सरकार से रिसीवर नियुक्त करने की रखी मांग,

सिरोही।
रामझरोखा मंदिर सिरोही की भूमि एवं संपदा से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण की जांच के लिए पुलिस विभाग ने विशेष टीम (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। यह कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा द्वारा पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के आग्रह के बाद की गई है।
संयम लोढ़ा ने पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया था कि रामझरोखा मंदिर की भूमि एवं संपत्तियों से जुड़े मामलों में व्यापक स्तर पर अनियमितताओं एवं अवैध गतिविधियों की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने मंदिर की समस्त संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी।
पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन करने के निर्देश दिए। यह टीम पूरे प्रकरण की गहन जांच करेगी, उपलब्ध दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का परीक्षण करेगी तथा यदि किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संयम लोढ़ा ने विशेष टीम के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि रामझरोखा मंदिर की भूमि और संपत्तियां जनआस्था से जुड़ी धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विशेष टीम निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
राम झरोखा लोक प्रन्यास के मन्दिर राम झरोखा में गत वर्ष नगर परिषद द्वारा राजगरु व आठ जनो द्वारा जमीन की खरीद व नगर परिषद में बने अवैध पट्टे, मन्दिर की जमीन को लीज पे देने व राजगुरु महन्त व नियंत्रण व सलाहकार समिति व हिंदूवादियों के वर्चस्व के खेल में राम झरोखा की दुर्दशा व बदहाली व जमीन की अवैध खरीफ फरोख्त के खिलाफ हिन्दू वेव के जिला संयोजक ने इसी मसले पर तीन दिन तक आमरण अनशन किया व राज्य मंत्री की समझाइश व राज्य सरकार की कार्रवाई में आठ पट्टे निरस्त हुए।
आयुक्त, आरआई,कनिष्ठ अभियंता निलंबित हुए व मामला न्यायालय में पहुचा।
व राज्य सरकार ने शाशन सचिब को जांच के निर्देश भी दिए व जांच चल रही है।
जिसमे राजनीति हावी हो रही है।
हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने राज्य सरकार के सीएम भजनलाल शर्मा से निस्पक्ष जांच करवा रिसीवर नियुक्त करने की मांग रखी।


संपादक भावेश आर्य



