वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ

सिरोही(हरीश दवे)।

नगर परिषद सिरोही द्वारा “हरियालों राजस्थान” तथा “एक पेड़ मां के नाम अभियान” अंतर्गत शनिवार को अरविन्द पेवेलियन की दिवार के पास (गोयली चौराहा) वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल,तहसीलदार जगदीश कुमार, सचिव नगर परिषद सिरोही रमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने पौधों को प्रतिदिन पानी पिलाने की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा करने और अतिक्रमण की रोकथाम करने के संबंध में निर्देश दिए उन्होंने बताया कि सिरोही जिले में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य किया जाना है। सचिव नगर परिषद सिरोही ने बताया कि वृक्षारोपण की पूरी तैयारी नगर परिषद द्वारा की जा चुकी है,जो लक्ष्य विभाग द्वारा प्राप्त है उनके तहत खड्डे खुदवा कर तैयार किया जा चुके हैं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। इस दौरान भगवत सिंह देवड़ा सहायक परियोजना समन्वयक, नगर परिषद से ओम सिंह, हनुमान शर्मा, जगदीश पटेल, हरीश कुमार, प्रवीण माली, हरीश गोस्वामी भी उपस्थित रहे।


संपादक भावेश आर्य



