ब्रेकिंग न्यूज़

बरलूट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


सिरोही(हरीश दवे) ।

राज्य सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शनिवार को बरलूट स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी तथा जालौर–सिरोही सांसद लुम्बारामजी चौधरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे, तभी यह अभियान सफल होगा।
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।
कांतिलाल पुरोहित ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। सभी को ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में लगाए गए पौधे लब्धी सेवा संस्था के संरक्षण में उपलब्ध कराए गए। संस्था की ओर से मनीषा देओल के समन्वय एवं संरक्षण में पौधों की व्यवस्था की गई, जबकि पौधों का सहयोग एवं भामाशाह के रूप में योगदान पुखराज पी शाह द्वारा प्रदान किया गया। अतिथियों ने इस जनसहयोग की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम में खेताराम लोहार, अमराराम प्रजापत, सरपंच भारत माली, चुन्नीलाल माली, बसन्त भारती, मोहन सुआरा, स्थानीय विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
अंत में संस्था प्रधान संतोष आर्य ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया।
राज्य मंत्री देवासी में सुनी परिवेदनाएं, निस्तारण के दिए निर्देश
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सर्किट हाउस में आमजन की परिवेदनाएं सुनी।इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने व परिवादी को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button