ब्रेकिंग न्यूज़

पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर उसे प्राकृतिक मौत का रूप देने के प्रकरण का खुलासा कर आरोपी पति को किया गिरफ्तार


सिरोही, 14 जुलाई, (हरीश दवे)।

जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड के निर्देशन में किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी मुकेश चौधरी, वृताधिकारी वृत सिरोही द्वारा अनुसंधान किये जा रहे दहेज हत्या के प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही, कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट व अधीनस्थ स्टाॅफ की गठित टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर उसे प्राकृतिक मौत का रूप देने के प्रकरण का खुलासा करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यह थी घटना
प्रार्थी भारतसिेंह पुत्र जयसिंह, जाति राजपूत, निवासी सरथूल पुलिस थाना सादडी जिला पाली ने दिनांक 11-07-2026 को इस आशय की रिपोर्ट पेश की कि मेरी बहन पुनम कंवर को उसके ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडित किया गया तथा बाद में उसकी हत्या कर दी। वगैरह रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 53 दिनांक 11-07-2026 धारा 80(2), 85 बीएनएसएस के तहत थाना बरलूट पर दर्ज कर अनुसंधान मुकेश चौधरी, वृताधिकारी वृत सिरोही के जिम्मे किया गया। इससे पूर्व मृतका श्रीमती पूनम कुंवर के पति गजेन्द्रसिंह द्वारा अपनी पत्नी पूनम कुंवर की मृत्यु उदयपुर से आने के दौरान रास्ते में हार्ट अटैक से आना बताया गया था, जिस पर मृतका के चचेरे भाई जबर सिंह पुत्र पनेसिंह निवासी सरथूल द्वारा मृतका की मृत्यु पर संदेह जारी करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत कर मर्ग संख्या 09 दिनांक 10-07-2026 अंतर्गत धारा 196 बीएनएसएस के तहत थाना बरलूट पर दर्ज कराया गया था। उक्त मर्ग की जांच पत्रावली शामिल प्रकरण पत्रावली की गई। मृतका श्रीमती पूनम कुंवर की मृत्यु होने के बाद उसके पति गजेन्द्र सिंह द्वारा उसकी मृत्यु हार्ट अटैक से होना बताते हुए दुर्घटना के सम्बन्ध में अलग-अलग तथ्य बताकर पुलिस को कई बार गुमराह करने का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए प्रकरण से सम्बन्धित प्रत्येक तथ्य का सीसी टीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी स्त्रोतों व आसूचना संकलन ,वं विश्लेषण किया गया तो मृतका श्रीमती पूनम कुंवर की हत्या स्वयं उसके पति गजेन्द्र सिंह द्वारा ही करना पाया गया और उसेे हार्ट अटैक का रूप देने का प्रयास किया गया। जिस पर बाद अनुसंधान एवं पूछताछ के अभियुक्त गजेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
गजेन्द्रसिंह पुत्र स्व. नरपतसिंह जाति राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी मैदावाली गली जावाल पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही (राज.)को गिरफ्तार करने में पुलिस टीमः-1- मुकेश चौधरी आरपीएस वृताधिकारी वृत सिरोही। कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट। 2. राजेन्द्रसिंह उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट। 3. रमेश कुमार स.उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट। 4. जसवंतसिंह स.उ.नि.पु. वृत कार्यालय सिरोही। 5. गिरधरसिंह स.उ.नि.पु. पुलिस थाना बरलूट। 6. दौलतसिंह हैड कानि- नं 27 वृत कार्यालय सिरोही। 7. विक्रम कुमार कानि- नं 970 पुलिस थाना बरलूट (विशेष भूमिका) 8. नरेन्द्र कुमार कानि- नं- 974 साईबर सेल सिरोही 9. दिनेश कुमार कानि- नं 148 पुलिस थाना बरलूट। 10. गणपतलाल कानि- नं 841 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही। 11. मदनलाल कानि- नं 1056 पुलिस थाना बरलूट। 11. सुरेन्द्रसिंह कानि- नं 293 वृत कार्यालय सिरोही। 12. राजेन्द्रसिंह चालक कानि- नं- 221 वृत कार्यालय सिरोही की अहम भूमिका रही।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button