बिना रूकावट आमजन के हितों को ध्यान में रखकर नियमानुसार हो रहे समस्त कार्य:-बिश्नोई

आज समाप्त हो रहे नगर परिषद सिरोही में संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान के दौरान अधिकारियांें व राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं में हुई तिखी झडप
आयुक्त को कहना पडा कि मंत्री को बोल कर करवा दो बदली और स्टाॅफ बदलना है तो लेकर आओ नए कर्मचारी
नगर परिषद में स्टाॅफ की कमी, राजनैता हो रहे हावि एवं नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार
सिरोही, 14 जुलाई (हरीश दवे)।

राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान 2026 जो गत 12 जून को प्रारंभ हुआ व 15 जुलाई को अभियान समाप्त होने वाला है। इस दौरान अभियान में कच्ची बस्ती नियमन, स्टेट ग्राम एक्ट, 69ए एक्ट व भूमि रूपांतरण व पट्टों संबंधित फाईलों के आवेदन भी आए व पूर्व में पट्टो के लिए आवेदन किए आवेदन भी शिविर में अधिकारियों के पास अपनी समस्याएं लेकर आते रहे व अनेक जनों की पूर्व में जमा की गई पत्रावलियों नहीं मिलने पर हंगामा भी करते रहते, लेकिन आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने शिविर को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी व आगंतुक जनता को संतोषजनक जवाब देते रहे, जिससे पट्टो के आवेदकों की पत्रावलियां नहीं मिल रही थी, उसे भी ढूंढने में संविदा कर्मियों व अन्य कार्य में लगे नगर परिषद के कार्मिकों ने पटटों की पत्रावलियां लाकर आयुक्त एटीपी व कनिष्ठ अभियंता की दुश्वारियां हल की।
शिविर रहा हंगामों का शिकार
-वर्तमान राज्य सरकार में यह शिविर दूसरी बार संचालित हो रहा है, जिसमें पूर्व में भी पत्रावलियां लगी हुई थी एवं गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रशासन शहरों के संग में भी पत्रावलियां कच्ची बस्ती 69ए व भूमि संबंधित पत्रावलियां दर्ज थी, जिसमें अनेक भू माफिया, कोलोनाईर्जस भी अपने भूमि संबंधित कारनामों के लिए शिविर में दबाव बनाते रहे। गत 7 वर्षों में सिरोही नगर परिषद में कोई सक्षम आयुक्त नहीं लगा व काम चलाऊ आर.ओ. व आर.आई नगर परिषद के तंत्र को चलाते रहे। अवैध पट्टों व भ्रष्टाचार की गूंज में शहरी सेवा शिविर 2026 से पूर्व सिरोही नगर परिषद को सक्षम आयुक्त जोधाराम विश्नोई के रुप में मिला, जिनके साथ सचिव रमेश विश्नोई व 11 जून को लगे एटीपी सुरेन्द्र तथा कनिष्ठ अभियंता भंवरलाल मीणा के अलावा सहायक अभियंता के अलावा नगर परिषद के अनेक शाखाओं में पर्याप्त स्टाॅफ नहीं है और संविदा ठेकेदारों व संविदा कर्मियों की मनमानी व कार्यशैली में निजी व्यक्तियों के हाथों फाईलों के संचालन को लेकर शिविर में पहले कांग्रेस के नेता दशरथ सिंह नरूका, मारुफ हुसैन, तेजाराम वाघेला, भरत धवल, जितेन्द्र सिंघी ने आयुक्त के सामने एटीपी व कनिष्ठ अभियंता को खुब खरी खोटी सुनवाई व भ्रष्टाचार के आरोप झडे। इसी तर्ज पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष चिराग रावल के साथ नगर महामंत्री कैलाश परमार, पूर्व नगर महामंत्री शंकरलाल परिहार, रामलाल परिहार, जब्बरसिंह, अजय भटट, रमजान खान इत्यादि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आयुक्त के चैम्बर पर नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर फाइले गायब करने व पट्टा बनाने में धांधली जैसे संगीन आरोप लगाए और कहा कि इन व्यक्तियों को हटाओ। उन्होंने आयुक्त पर भी सवाल दागा कि इधर पट्टा दिया ओर उधर पट्टा नहीं दिया, तब आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने कहा कि मेरे खिलाफ में कोई शिकायत है तो मैं उसकी जांच नहीं कर सकता, बाकी मेरे एटीपी, कनिष्ठ अभियंता या किसी भी स्टाॅफ के प्रति शिकायत है तो मंत्री, राज्य सरकार व प्रशासन से कार्यवाही कर हटवा देवे, मेरे पास स्टाफ नहीं है और मुझे उपलब्ध स्टाॅफ का संयोजन करना पडता है, अगर किसी भी प्रकार की समस्या है तो सीधे समस्या को रखीए और समाधान करवाएं।
शिविर में हुए यह कार्य
शिविर में शहर की आम जनता एवं नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारियोें व राजनेतिक दल के कार्यकर्ताओं में तथा अन्य विभागों व राज्य डिस्कॅाम, रुडिप, मेडिकल व हेल्थ, महिला एंव बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, रसद विभाग आदि के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। दोपहरः 12.00 बजे शिविर में लाभार्थीयों को पटटे वितरण किये। जोधाराम बिश्नोई ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के तहत राजस्थान सरकार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार समस्त कार्यो मे नियमानुसार विशेष शिथिलता व छुट दी जा रही ह एवं समस्त कार्य निर्धारित समयानुरूप पुर्ण हो रहे है। नगर परिषद बिना रूकावट आमजन के हितो को ध्यान मे रखकर कार्य कर रही है। शहरी सेवा शिविर आज विभिन्न कार्यो से सम्बधित निम्नानुसार आवदेन-पत्र प्राप्त हुए एवं उनका निस्तारण भी किया जा रहा है- 69 क कुल पटटा-5, स्टेट ग्राण्ट-2, भवन मानचित्र स्वीकृति पत्र-03, नामान्तरण आवेदन-1, जन्म मृत्यु-15, विवाह प्रमाण पत्र 2, खाद्य सुरक्षा योजना-1, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना-3, प्रमाण-पत्र-1, पेंशन-2, यूडी टेक्स-1, आवेदन, कचरे के ढेर/सफाई के आवेदन-9, नाली/नाला निर्माण-4, सीसी/डामर सडक मरम्मत कार्य-5, स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्य-6 उपरोक्तानुसार आवेदन-पत्रों/समस्याओं का निस्तारण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
शिविर में आयुक्त जोधाराम बिश्नोई, सचिव रमेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, पकंज गुर्जर सहायक अभियंता, पकंज कुमार कंसारा सहायक अभियंता, भवंर पाल मीणा कनिष्ट अभियन्ता, कनिष्ठ सहायक मो. असलम, जगदीश पटेल, हरीश कुमार, ओम सिंह एवं हनुूमान सहाय शर्मा जिला परियोजना प्रबंधक एवं जन प्रतिनिधि पूर्व पार्षद प्रवीण राठौड़, पुर्व पार्षद गोविन्द माली आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



संपादक भावेश आर्य



