जोधपुर संभागीय आयुक्त ने ली बैठक

सिरोही(हरीश दवे)।

संभागीय आयुक्त जोधपुर के. एल. स्वामी की अध्यक्षता में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर 2026 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्री सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त स्वामी ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर की प्रगति की समीक्षा करते हुए आमजन के कार्यों को पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकरी योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा की शिविर में संबंधित 22 विभाग अपने कार्यों में प्रगति लाए। उन्होंने प्रत्येक विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप कार्य कर प्रत्येक व्यक्ति के कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या न आए यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का ठोस पालना सुनिश्चित करें कर आमजन को राहत प्रदान करे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कई विभागों की प्रगति बहुत ही कम है , उन्हे सुधारने की जरूरत है तथा पोर्टल पर सूचनाए सही अपडेट करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिविरों के साथ-साथ कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण करे। उन्होंने राज्य स्तरीय रैकिंग को अवलोकन करते हुए प्रगति को बढाने पर जोर दिया तथा शेष रहे प्रकरणों को शिविर समाप्ति से पूर्व शत- प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अधिकारियों के निर्देश दिए की अपने विभाग की योजनाओं का प्रचार करना अपना दायित्व मानकर आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाकर आमजन को लाभान्वित करें। उन्होंने शिविर में प्रत्येक विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में विभाग आपसी तालमेल से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने प्रगति प्रतिवेदन पर चर्चा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आमजन की समस्याओं का ध्यान रखकर समस्या का त्वरित समाधान का प्रसार करें।
बैठक में अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकरी दुर्गा शंकर मीणा, चिकित्सा, आयोजना, विद्युत, पशुपालन विभाग, नगर परिषद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


संपादक भावेश आर्य



