ब्रेकिंग न्यूज़

नव स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय सिरोही में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन


सिरोही(हरीश दवे) ।

नव स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय सिरोही में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम चौधरी तथा विशिष्ट राज्यमंत्री ओटाराम देवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं शुभकामनाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम जी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय विद्यालय शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कारों का उत्कृष्ट केंद्र हैं तथा यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की प्रगति के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वीरेन्द्र सिंह चौहान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति केंद्रीय विद्यालय की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन गणपत सिंह राठौड़, श्रीमती सीना मकरानी एवं पंकज कुमार अहलावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, उपख्ंाड अधिकारी हरि सिंह देवल , प्रधान हंसमुख कुमार, चिराग रावल, गणपत सिंह, दक्षा देवड़ा, हेमलता पुरोहित, ताराराम माली , गोपाल माली, बाबूसिंह, नरपत सिंह, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना भवन सिरोही प्रधानाचार्य जगदीश जी आढ़ा , विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य खुशवीर सिंह राठौड़, विक्रम सिंह राजपुरोहित, पंकज कुमार अहलावत, हर्षवर्धन सिंह देवड़ा, अरविंद सिंह, नारायण लाल, सीना मकरानी, संतोष कंवर, रेणुका कुमारी , गायत्री कुमारी की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य अब्दुल हसीब खान सर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति आत्मीयता, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया तथा शिक्षा के नए सत्र का शुभारंभ हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button