ब्रेकिंग न्यूज़

गांधीवादी विचारों के प्रचार प्रसार को लेकर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की कार्यशाला कल

सिरोही(हरीश दवे) ।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान,सिरोही द्वारा गांधीवादी विचारों,अंिहसा और शांति के संदेश के प्रचार प्रसार को लेकर मंगलवार को जिले की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आबूरोड में होगा। कार्यशाला की महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान,जयपुर के प्रदेश संयोजक श्यामसुन्दर जोशी मुख्य अतिथि, प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय युवा योजना, जयपुर के गौतम के.गटस विशिष्ट अतिथि एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थाना,सिरोही के जिला संयोजक राजेन्द्रसिंह सांखला अध्यक्षता करेगें।
जिला संयोजक राजेन्द्रंसिंह सांखला ने बताया कि 7 जुलाई को एक दिवसीय कार्यशाला मानसरोवर ब्रह्माकुमारी में प्रात नौ बजे शुरू होगी। सांखला ने बताया कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सेवा, त्याग के विचारों पर अलग अलग सत्रों में इस पर चर्चा होगी। उन्होने बताया कि कार्यशाला में इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श होगा। सेवा भावना पर बात होगी। नैतिक मूल्यों पर चर्चा होगी। सकारात्मक बदलाव के विषय भी रखे जाएंगे।
उन्होने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं और समाज के अलग-अलग वर्गों को गांधीवादी विचारधारा से जोड़ना है। राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला संयोजक राजेंद्र सिंह सांखला ने कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, आमजन से आग्रह किया है कि वे इस कार्यशाला में समय पर पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रवीण नाथ गोस्वामी जिला सहसंयोजक, ललित सांखला संयोजक आबूरोड, आशीष अग्रवाल सहसंयोजक आबूरोड व अजय बंजारा जिला मीडिया प्रभारी कार्यशाला की तैयारी में लगे हुए है।

 

संपादक भावेश आर्य 

 

Related Articles

Back to top button