सिंदरथ में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा 5 सेसंतो के सानिघ्य में पंडित जनार्दन ओझा सुनाएगें योगेश्वर श्री कृष्ण की दिव्य लीलाएं

सिरोही(हरीश दवे) ।

शहर के नजदीक सिंदरथ गांव में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 5 जुलाई से 11 जुलाई तक किया जाएगाा । आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । कथा स्थल पर विशाल डोम बनाया गया है। महामण्डलेश्वर श्री स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती महाराज कठावला मठ उदयपुर, ब्रह्मचारी परम पूज्य श्री अवधेश चौतन्य जी महाराज सूरजकुण्ड,महंत श्री दिगम्बर ऊर्ध्वान हठ योगी श्री रामगिरीजी महाराज जावाल,महंत आचार्य डॉ. सियारामदास श्री रघुनाथ मंदिर आबूराज,एवं संत श्री गोविंद वल्लभ महाराज के सानिध्य मे चलने वाली इस दिव्य कथा का शुभारम्भ रविवार को सिरोही में पैलेश रोड स्थित आपेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी।
ब्रह्मलीन संत परमपूज्य श्री गरीबदासजी महाराज के भक्तों द्वारा आयोजित इस दिव्य कथा को कथा व्यास पंडित जनार्दन ओझा अपनी औजस्वी वाणी से श्रोताओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, वैराग्य का अमृत पान कराएगें। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है,बल्कि यह आत्मा को जागृत करने वाला भक्ति का महोत्सव है।ये पावन अवसर है जहाँ श्रीकृष्ण की अमृतमयी लीलाओं का श्रवण कर हम अपने जीवन को सच्चे अर्थों में सफल बना सकते हैं।
उन्होने बताया कि प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छः बजे तक कथा होगी कथा श्रवण करने वाले भक्तो के लिए आपेश्वर महादेव मंदिर पैलेस रोड सिरोही से कथा स्थल तक आने जाने के लिए प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे निःशुल्क वाहन व्यवस्था रहेगी । उन्होने सभी भागवतप्रेमियों से आग्रह किया है कि इस कथा को सुनने अवश्य धर्म लाभ ले।


संपादक भावेश आर्य


